![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
पिथौरागढ़- जाजरदेवल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नैनीसैनी कुंडार स्थित एक गोशाला में अवैध रूप से रखी हुई छह पेटी अवैध शराब के साथ राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। इधर चौकी प्रभारी ऐंचाेली एसआई शंकर सिंह ने ढाबे में अवैध रूप से शराब परोसने पर ढाबा संचालक पप्पू सिंह रावल निवासी इग्यारदेवी को 10 अद्धे और 28 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
उसके खिलाफ धारा 21/60 आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। टनकपुर (चंपावत)। कोतवाली पुलिस की टीम ने सोमवार को शारदा चुंगी क्षेत्र में एक आरोपी को 31 पाउच देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। एसएसआई बीएस बिष्ट ने बताया कि शारदा घाट निवासी आरोपी मुरारी के कब्जे से 51 पव्वे देशी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220823-WA0001.jpg)
![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG_20240329_160854.jpg)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर पेज को लाइक और फॉलो करें
![loading](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/gallery-page-loader.gif)
![play](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/playhover.png)