![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
खटीमा- खटीमा शादी समारोह में आए तीन लोगों पर गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार ने एक युवक के मुंह पर हमला कर जबड़ा फाड़ दिया। अन्य दो लोग भी गुलदार के हमले में घायल हो गए खटीमा ग्राम सभा भुडाई में सो रहे तीन लोगों पर गुलदार ने हमला कर दिया। इनमें से गुलदार के हमले से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
एक को पैर में खरोच और हल्की चोट के निशान हैं। सूचना पाकर परिवार वालों ने ग्रामीणों की मदद से घरेलू उपचार कर उन्हें नागरिक अस्पताल खटीमा में भर्ती कराया। ग्राम सभा भुडाई निवासी नीरज सिंह पुत्र दशरथ सिंह के घर में शादी समारोह था,
जिनमें उनके रिश्तेदार भी आए हुए थे। ग्राम बिसौता नौगवानाथ निवासी रजनीश सिंह राणा, पुत्र गणेश सिंह राणा, ग्राम भड़ा भुडिया निवासी अनुराग पुत्र स्व कारण सिंह, भुडाई निवासी दिनेश सिंह पुत्र रामरूप भी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।
![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220823-WA0001.jpg)
![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG_20240329_160854.jpg)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर पेज को लाइक और फॉलो करें
![loading](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/gallery-page-loader.gif)
![play](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/playhover.png)