ज़रा हटके देश-विदेश

चंद्रयान की कामयाबी पर CRPF ने इसरो को सम्मान देने के लिए किया एक मिनट का ड्रिल, क्यों नाराज हुए बड़े साहब…..

ख़बर शेयर करें -

पुलवामा में करीब दो दर्जन जवानों ने ‘इसरो’ की कामयाबी पर अपनी खुशी जाहिर की थी। जब पूरे देश में जश्न का माहौल था तो सीआरपीएफ के जवान भी इस खुशी में शामिल हो गए। उत्साह में जवानों ने एक ड्रिल करने की योजना बनाई। इसमें किसी तरह का कोई खर्च नहीं हुआ। खेल के मैदान में गमले रखे हुए थे और वहीं पर ईंट पड़ी हुई थी। चंद्रयान 3 का जयकारा लगाया। उसके साथ ही जवानों ने अपनी बटालियन की भी जय बोली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ‘इसरो’ के वैज्ञानिकों ने जब ‘चंद्रयान-3’ को चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर उतारा तो भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया में खुशी मनाई गई।

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- बाजार क्षेत्र मे शौचालय बनाने की मांग

कई देशों के राष्ट्रध्यक्षों ने पीएम मोदी और ‘इसरो’ की टीम के लिए बधाई संदेश भेजे। इसी कड़ी में देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल ‘सीआरपीएफ’ की पुलवामा स्थित यूनिट के जवानों ने ‘इसरो’ के सम्मान में एक छोटी सी ड्रिल कर दी। जवानों ने एक मिनट के भीतर गमलों और ईंटों के द्वारा ‘इसरो’ लिखा था। बस फिर क्या था, बड़े साहब नाराज हो गए। बल के श्रीनगर ऑपरेशन सेक्टर आईजी दफ्तर से फरमान जारी हो गया कि इस तरह की गतिविधि करने से पहले इजाजत लेनी होगी। साथ ही ये भी कह दिया कि इन आदेशों का सख्ती से पालन किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उदयराज सिंह ने ट्रांचिगं ग्रांउड में लिगेसीवेस्ट ट्रिटमेंट का किया स्थलीय निरीक्षण......

 

बता दें कि पुलवामा में करीब दो दर्जन जवानों ने ‘इसरो’ की कामयाबी पर अपनी खुशी जाहिर की थी। जब पूरे देश में जश्न का माहौल था तो सीआरपीएफ के जवान भी इस खुशी में शामिल हो गए। उत्साह में जवानों ने एक ड्रिल करने की योजना बनाई। इसमें किसी तरह का कोई खर्च नहीं हुआ। खेल के मैदान में गमले रखे हुए थे और वहीं पर ईंट पड़ी हुई थी। चंद्रयान 3 का जयकारा लगाया। उसके साथ ही जवानों ने अपनी बटालियन की भी जय बोली।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- रामनगर रोड पर अनियंत्रित होकर पलटी बस, कई यात्री हुए घायल……

 

 

 

Leave a Reply