Breaking News

बत्ती गुल’ के अंधेरे से गूंजा विरोध: वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ एकजुट हुआ समाज…. “खटीमा क्षेत्र में सड़कों को मानसून से पूर्व गड्ढा मुक्त करने का कार्य प्रगति पर, 15 मई तक लक्ष्य पूर्ण करने का दावा” नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले बर्खास्त फौजी को पौड़ी पुलिस ने दिल्ली से धर दबोचा। स्कूली छात्राओं की सुरक्षा हेतु पिंक यूनिट स्क्वायड ने छात्राओं से मिलकर सुरक्षा के प्रति बढाया उनका आत्मविश्वास। महिला सशक्तिकरण का जीवंत प्रतीक बन रही बालिका निकेतन की बेटियां : रेखा आर्य “जवाहर नवोदय विद्यालय के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं”

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आम आदमी पार्टी ने प्रेम नगर आश्रम घाट पर सुंदर कांड पाठ का आयोजन कर किया प्रसाद वितरण…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार- आम आदमी पार्टी हरिद्वार ने अयोध्या धाम में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रेम नगर आश्रम घाट पर सुंदर कांड पाठ का आयोजन कर चंद्राचार्य चौक पर मिष्ठान वितरण किया। इस अवसर पर पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष इंजीनियर संजय सैनी ने कहा की आज पूरे देश में ही नहीं पूरे विश्व में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को हर्षो उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राम अखंड ब्रह्मांड में पूजनीय है। आज देश ही नहीं बल्कि पूरा विश्व राममय है।

 

आम आदमी पार्टी भी इस शुभ अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर मां गंगा का दुधाभिषेक करने के उपरांत चंदाचार्य चौक पर मिष्ठान वितरण कार्यक्रम चला रही है। पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा की 500 वर्ष की तपस्या और संघर्षों के बाद आज रामलला अयोध्या धाम में विराजमान होने जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी भी रामलला के स्वागत में पूरे देश में सुंदरकांड का आयोजन कर रही है। दिल्ली सरकार ने इस अवसर पर रामलीला का आयोजन किया है। हम सबको राम के आदर्शों पर चलने की जरूरत है।

 

पूर्व महानगर अध्यक्ष अनिल सती ने कहा की राम मंदिर में ही नहीं बल्कि सभी के दिलों में विद्यमान है। रामराज जी की कल्पना तभी साकार होगी जब हर घर ,शिक्षा हर घर स्वास्थ्य ,हर घर रोजगार होगा। हम सबको मिलकर रामराज्य की स्थापना करनी होगी‌ तभी सही मायने में अयोध्या धाम में राम जी विराजमान होंगे।इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा नवनीत राठी, ओ.पी  मिश्रा, अमनदीप, शिशुपाल सिंह नेगी, पवन कुमार ,धीरज पीटर मयंक गुप्ता, रेखा देवी , गीता देवी,सोनिया रावत, राम प्रकाश कौशल, आशीष गॉड अजय कुमार मुखिया पवन वर्मा, विशाल सैनी, संजय गौतम, विशाल कुमार दीपक कुमार, शुभम सैनी, अर्जुन सिंह‌ मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!