क्राइम देश-विदेश

दूसरी जाति के लड़के से संबंध पर पिता ने की बेटी की हत्या, खुद को किया पुलिस के हवाले…..

ख़बर शेयर करें -

पुलिस के अनुसार बिदालूरू गांव की कॉलेज की छात्रा कावना को उसके पिता ने लड़के के साथ संबंध खत्म करने की चेतावनी दी थी, लेकिन लड़की ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था। यही नहीं कावना की छोटी बहन भी किसी अन्य लड़के के साथ संबंध में है, यह जानने के बाद पिता ने कावना पर अपनी छोटी बहन को बिगाड़ने का आरोप भी लगाया था। इस दौरान दोनों के बीच बहस हुई

 

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस के प्रयासों से दर-दर भटक रही मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को मिला आशियाना…….

और फिर पिता ने चाकू से अपनी बेटी का गला रेत दिया। बेटी की हत्या करने के बाद पिता ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। बेंगलुरु ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी) पुरूषोत्तम ने बताया कि अपने परिवार के बारे में गलत बातें सुनने के बाद पिता ने बेटी की हत्या करने का फैसला लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  चाकू से हमला करने वाला अभियुक्त चाकू सहित गिरफ्तार......

 

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि कावना दूसरे समुदाय के लड़के के साथ संबंध में थी। इस पर गांववाले लड़की के परिवार के बारे में गलत बातें करते थे। जिसे देखकर ऐसा लग रहा कि आरोपी को हत्या के लिए प्रेरित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने देह व्यापार में सम्मिलित 03 महिलाओं सहित 09 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार......

 

Leave a Reply