![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
आग लगने से अपरा ताफरी का माहौल
हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) यहां उत्तर उजाला नमरा मस्जिद के पास एक कबाड़ के गोदाम मे अचानक आग लगने से भगदड़ मच गई। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिया।
लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। अचानक लगी इस आग से वहां रखा सामान जल कर राख हो गया। गनीमत यह रही की आग लगने से कोई जन हानी नही हुई।आग लगने की सूचना तत्काल हल्द्वानी फायर ब्रिगेड को दी गई।
जिसके बाद दमकल के वाहन वहां पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। लेकिन आग इतनी विकराल थी, कड़ी मशक्कत के बाद भी आग काबू पाना मुश्किल हो गया।
जिसके बाद दमकल के और वाहनों को मौके पर बुलाया गया। तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चला है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
आपको बता दें आवासीय क्षेत्र में खुले में प्लास्टिक कबाड़ का गोदाम होना किसी बड़ी अनहोनी को दावत देता नज़र आ रहा है वही सूत्रों की माने तो इस खुले कबाड़ के गोदाम के आसपास 2 गोदाम ओर है जो बड़े हादसे का कारण बन सकते है, अब देखना होगा प्रशासन इस ओर क्या कार्यवाही करता है।
![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220823-WA0001.jpg)
![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG_20240329_160854.jpg)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर पेज को लाइक और फॉलो करें
![loading](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/gallery-page-loader.gif)
![play](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/playhover.png)