उत्तराखण्ड उधमसिंह नगर

उधमसिंहनगर-नशे के विरुद्ध थाना दिनेशपुर के अंतर्गत निकाली गई नशा मुक्त रैली….

उधमसिंहनगर-  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर महोदय के आदेशानुसार नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना दिनेशपुर में युवाओं में बढ़ती हुई नशे की प्रवृत्ति को रोकने हेतु ग्राम ढिमरी ब्लॉक में रैली निकाली गई। ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराया गया। ग्रामीणों द्वारा बढ़-चढ़कर रैली में भाग लिया गया।