उत्तराखण्ड काशीपुर

मां सुंदरी देवी परिणय सेवा संस्था ने निर्धन जोड़ों का सामूहिक विवाह करवाया सम्पन्न..

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर – मां बाल सुंदरी देवी परिणय सेवा संस्था के द्वारा आज आधा दर्जन से अधिक निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। सामूहिक विवाह समारोह के माध्यम से निर्धन गरीब कन्याओं को संस्था के जरिए पूर्ण दान दहेज आदि देकर तथा सामूहिक कन्यादान कर परिणय सूत्र में बँधवाया गया तथा सभी जोड़ों को विदा किया गया।

 

 

 काशीपुर में माँ बाल सुंदरी  परिणय सेवा संस्था के द्वारा प्रत्येक वर्ष गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह की शुरुआत वर्ष 2015 से कुंडेश्वरी रोड निवासी स्व० बाबूराम के द्वारा की गई थी।

 

 

 

बीते 2 वर्षों से कोरोना वैश्विक महामारी के चलते सामूहिक विवाह का आयोजन नहीं किया गया था। इस वर्ष 6 वां सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष आनंद कुमार एडवोकेट ने बताया कि उनके पिता समाजसेवी स्व. बाबूराम ने जो परंपरा आरंभ की थी वह उसे आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कि इस पुनीत कार्य में उन्हें सभी का सहयोग मिल रहा है

 

 

 

जिससे वह उत्साहित हैं। इसी क्रम में आज संस्था द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत काशीपुर के रामनगर रोड स्थित श्री रामलीला मैदान से घुड़चढ़ी के रूप में शुरू हुई जो कि कुंडेश्वरी रोड स्थित जसपुर खुर्द में स्वर्गीय बाबूराम के कार्यालय से होते हुए चैती मेला मैदान में पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  सागौन के वृक्ष काटने पहुंचे एक दर्जन से अधिक वन तस्करों और वनकर्मियों में फायरिंग, दो वन कर्मी घायल……

 

 

 

इस दौरान बारात में भगवान शिव की बारात की झांकी के साथ साथ 11 घोड़ों पर 11 दूल्हे आकर्षण का केंद्र रहे। चैती मेला मैदान में आयोजको द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर सभी 11 वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान किया। विवाह कार्यक्रम में पंडा विकास अग्निहोत्री के नेतृत्व में सनातनी पद्वति से पूरे विधिविधान के साथ तथा संस्था द्वारा सभी नवविवाहित जोड़ों को पूर्ण दान दहेज प्रदान कर विदा किया गया।

 

 

 

 

संस्था के द्वारा वर्ष 2019 तक 122 निर्धन कन्याओं का विवाह संपन्न कराया जा चुका है। आज के कुल 11 कन्याओं के विवाह के बाद संस्था द्वारा आयोजित 6 सामूहिक विवाह कार्यक्रमों में 133 कन्याओं का विवाह करा चुकी है।

 

 

 

 

वहाँ मौजूद कमेटी के पदाधिकारियों व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने वर वधु को सुखद जीवन का आशीर्वाद दिया। मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री महेशानंद भुवन जोशी समेत ग्यारह पुरोहितों ने मंडप में गणेश पूजन, नवग्रह पूजन हवन-पूजन सात फेरों के साथ विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया। रामनगर रोड स्थित रामलीला मैदान से सुबह 11 बजे बैंडबाजों के साथ 11 दूल्हे बारातियों के साथ विवाह करने निकले। लोगों ने चीमा चौराहा और पुरानी मंडी के सामने सामूहिक बारात का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  बैंक ऑफ़ इंडिया स्टाफ यूनियन गाजियाबाद में किया एक आम सभा का आयोजन…….

 

 

 

 

बारात करीब दो बजे चैती मंदिर परिसर स्थित पंडाल में पहुंचीं। समिति द्वारा बारातियों व अतिथियों के लिए नास्ते और भोजन का उचित प्रबंध किया गया। संस्था के अध्यक्ष आनंद कुमार एड, महासचिव सुरेश शर्मा, अन्य पदाधिकारियों और दुल्हनों के परिजनों ने बारातियों का स्वागत किया। बारात का नेतृत्व पार्षद अनिल कुमार, नीरज कांडपाल, विजय चौधरी, शैलेंद्र मिश्रा, आनंद सक्सेना आदि ने किया। चैती मेले के मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री की देखरेख में 11 जोड़े वर-वधू परिणय बंधन में बंधे।

 

 

 

 

मां बाल सुन्दरी चैती मेला परिसर में विशाल सामूहिक विवाह समारोह में राहुल राजपूत काशीपुर संग मंजू निवासी गोखपुर( रामपुर) गोविंदा भजवानगला संग काजल निवासी महेशपुरा काशीपुर, शगुन शर्मा जसपुर खुर्द संग पूजा स्वार (रामपुर), अजय संग वर्षा सुल्तानपुर (मुरादाबाद),

 

 

 

 

हेमन्त त्यागी ग्राम मिर्जापुर (बिजनौर) संग तनु त्यागी वैशाली कालोनी काशीपुर, लोकेश सुआवाला धामपुर संग मोनिका बिलारी मुरादाबाद, योगेश कुमार प्रभात कालोनी काशीपुर संग हरजिंदर कौर जसपुर खुर्द, अफजलगड़ निवासी शिवोम संग कविता निवासी चमरवाला नगीना, संजीव कुमार पारका मझरा काशीपुर संग कुंडेसरी निवासी नेहा, खड़कपुर देवी पुरा राजा सैनी संग पीरुमदारा की रीनू सैनी, खड़कपुर देवीपुरा निवासी रोहित कुमार संग वीना कश्यप निवासी कटघर मुरादाबाद समेत नवयुगल ने शादी के अटूट बंधन में बंधकर सात फेरे लिए।

यह भी पढ़ें 👉  बलात्कार के आरोपी नैनीताल दूध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा की गिरफ्तारी को लेकर भाजपाईयों ने निकाला नगर में विशाल मशाल जुलुस"किया प्रदर्शन……

 

 

 

संस्था अध्यक्ष आनन्द कुमार ने बताया कि नव दंपतियों को डबल बेड, मंगलसूत्र, पाजेब, आलमारी, बड़ा संदूक, लिहाफ गद्दे, सिलाई मशीन, किचन का सामान, ज्वैलरी, श्रृंगार दान, साड़ी, सूट, कलाई घड़ी आदि उपहार भेंट किए गए हैं।

 

 

 

समारोह स्थल पर जागरण मंडल के कलाकार बलराम प्रजापति के नेतृत्व में दिल्ली से आए टी सीरीज गायक कुमर आफताब, हल्द्वानी से नए हार्दिक व बिजनौर के राजेंद्र ने भजनों व गीतों की सुन्दर सुन्दर प्रस्तुति देकर बारातियों का मनमोहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। समारोह में पांच हजार से अधिक लोगों ने शिरकत कर प्रसाद ग्रहण किया।

 

 

 

इस मौके पर उद्यमी योगेश कुमार जिंदल प्रधानाचार्या डा कीर्ति पंत, शैलजा गहतौड़ी बी के गुप्ता प्रमोद मिश्रा शक्ति अग्रवाल धर्मेंद्र तुली एडवोकेट,बनवारी लाल तोमर आरडी खान, कौशलेश गुप्ता, स्वतंत्र मेहरोत्रा, बनवारी सिंह, हरिओम तोमर,सुभाष त्यागी सुशील अग्रवाल, अरविंद शर्मा हरीश मठपाल,चौ हासिम अली विनोद चड्ढ़ा हरिओम सिंह तोमर अमीर दूल्हा खान संजय चौहान समरपाल चौधरी आकाश गर्ग मौजूद रहे।

Leave a Reply