उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

विधायक शिव अरोरा ने चन्द्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता का मनाया जशन…….

ख़बर शेयर करें -

कार्यकताओ के साथ मिष्ठान वितरण आतिशबाजी कर जताई खुशी विधायक बोले पूरी दुनिया ने देखी भारत की ताकत…..

रुद्रपुर-विधायक शिव अरोरा के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ चन्द्रयान -3 की चांद की सतह पर सुरक्षित उतरने पर भारत ने पूरे विश्व मे इतिहास रच दिया है, विधायक शिव अरोरा ने कार्यकर्ताओं के संग अपने कार्यालय पर इस कामयाबी का जशन मनाया और आतिशबाज़ी और मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार किया। विधायक शिव अरोरा बोले यह हम भारतवासियों के लिये गौरव का क्षण है विधायक बोले 2019 में चन्द्रयान – 2 अंतिम क्षण लेडिग से चूक गया था

यह भी पढ़ें 👉  खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु एसएसपी महोदय द्वारा पावरलिफ्टिंग और वेटलिफ्टिंग टीम को किया गया सम्मानित.....

 

और हमारे वैज्ञानिकों ने हिम्मत नही हारी और उन से सीख लेते हुए इस बार कामयाबी हासिल कर इतिहास रच दिया , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और वैज्ञानिकों को समय समय पर प्रधानमंत्री द्वारा मिलने वाले प्रोत्साहन से और वैज्ञानिकों की अथक परिश्रम और मेहनत से आज चन्द्रयान- 3 कामयाबी हासिल की। विधायक शिव अरोरा ने इस ऐतिहासिक सफलता जिसमे पूरे देश की दुआएं और भावनाएं जुड़ी थी जिसके चलते यह एक सफलता भारत के खाते में आई।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखने स्वयं पहुँचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह......

 

विधायक शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से भारत आने वाले समय मे हर क्षेत्र में अव्वल होगा और विश्व गुरु बनने का गौरव भारत को पुनः प्राप्त होगा। उन्होंने इस सफलता के लिये समस्त वैज्ञानिकों के परिश्रम को बधाई देते हुए उनके सफल प्रयासों को नमन किया।

यह भी पढ़ें 👉  विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन…..

 

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, धर्म सिंह कोह ली, राधेश शर्मा, राजेश जग्गा, के पी राठी, सुनील यादव, प्रीत ग्रोवर, मनोज मदान, शिव कुमार, राजा भरद्वाज, बिट्टू चौहान, नमन चावला, मयंक कक्कड़ राजेंद्र राठौर व अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply