उत्तराखण्ड रुद्रपुर

पूर्व पालिकाध्यक्ष और महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा का जनसंपर्क अभियान तेज

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज करते हुए मंगलवार को सुबह संजय नगर महतोष से सटी गरीब बस्ती मे रह रहे सैकड़ों लोगों से मुलाकात की और वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की इस दौरान शर्मा रतनपुरा रतनपुरी तक सड़क किनारे रह रहे गरीब बस्ती के लोगों के बीच पहुंची और हर घर की रसोई तक पहुंच कर महिलाओं और बच्चों से भी मुलाकात की यहां शर्मा ने कहा कि आज परिवर्तन की आवश्यकता है और हम सभी लोगों को मिलकर राज्य की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना है इस दौरान शर्मा के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश पंत ग्राम प्रधान चौधरी इंद्रपाल सिंह ग्राम प्रधान और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजीत विश्वास महानगर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी महानगर एनएसयूआई के अध्यक्ष चेतन भट्ट जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नित्यानंद  मंडल महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव सरोज रानी डॉ सुमित राय  बीडीसी निसार अहमद गुलशन कुमार नितिन कुमार पवन सुंदर सिंह ई गायन कांग्रेस नेता सुदर्शन शर्मा अनिल शर्मा अरविंद सक्सैना सहित बड़ी संख्या में अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  कुंडेश्वर रोड स्थित समर स्टडी सिटी हॉल के सक्षम व दीपांशी का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयन

Leave a Reply