लुकास टी वी एस मजदूर संघ का धरना व अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पंतनगर- लुकास टी वी एस मजदूर संघ पंतनगर उत्तराखंड संबद्धता भारतीय मजदूर संघ का 26 अक्टूबर 2023 से लगातार धरना व अनिश्चित कालीन हड़ताल 219 वां दिन भी जारी रहा और आचार संहिता के तीन माह के बाद 14 जून 2024 से लगातार जारी हैं। श्रमिक समस्याओं का समाधान न होने की वजह से श्रमिकों में लगातार रोस व्याप्त हो है। भारतीय मजदूर संघ जिला ऊधमसिंह नगर के नेतृत्व में होने वाले विधायक आवास घिराव की तैयारियों में जुटे श्रमिक संगठन समाधान न निकला तो श्रमिक आवास पर डटे रहेंगे।

 

आज हमारे प्रदेश में वर्तमान सरकार के तानाशाही के चलते पूरे प्रदेश में हर जगह आन्दोलन हड़ताल देखने को मिल रहे उसके बाद भी कोई समाधान न किया जाना कहीं न कहीं प्रदेश सरकार की नाकामी और अधिकारी बेलगाम होने के कारण न्याय नहीं मिल रहा। देव भूमि को जिस तरह वर्तमान सरकार अपनी तानाशाही के चलते नजर अंदाज करना कर रही आने वाले समय में निकम्मी सरकार को मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा।

 

धरना स्थल पर लुकास टी वी एस मजदूर संघ के अध्यक्ष श्री मनोहर सिंह,उपाध्यक्ष श्री राजेश चन्द्र, संगठन मंत्री श्री दीवान सिंह,कोषाध्यक्ष श्री हरीश राणा और समस्त सदस्य उपस्थिति रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!