उत्तराखण्ड काशीपुर ज़रा हटके

हर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए काशीपुर उप जिलाधिकारी ने कसी कमर…

ख़बर शेयर करें -

 

काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर में गुरुवार को आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के मकसद से काशीपुर उपजिलाधिकारी ने किसानों के पास उनके खेतों में जाकर धान रोपाई करने के साथ ही खेतों में तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने गांव के शिक्षित युवाओं को हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी।

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस को पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने को लेकर तथा इस मौके पर प्रधानमंत्री के हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाये जाने को लेकर स्थानीय प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी के तहत काशीपुर के उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने आज क्षेत्र के किसानों के साथ उनके खेतों में पहुंचकर धान की रोपाई की। इस दौरान उन्होंने किसानों को तिरंगा झंडा प्रदान कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के बारे में विस्तार से बताया।

यह भी पढ़ें 👉  सागौन के वृक्ष काटने पहुंचे एक दर्जन से अधिक वन तस्करों और वनकर्मियों में फायरिंग, दो वन कर्मी घायल……

 

इस दौरान उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आने वाला 15 अगस्त आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसमे देश के प्रधानमंत्री के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु आज उनके द्वारा ग्राम ढकिया में किसानों के खेतों में जाकर उनके साथ धान की रोपाई की और तिरंगा झंडा फहराकर उनको सम्मानित किया। इस दौरान गांव के शिक्षित युवको को गांव में तिरंगा अभियान की सफलता की ज़िम्मेदारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- दस हजार के लालच में गवां दिए साढ़े सोलह लाख रुपये, साइबर ठगों ने ऐसे की ठगी......

Leave a Reply