उत्तराखण्ड ज़रा हटके जोशीमठ

(जोशीमठ) हालात का जायजा लेने पहुंचे सीएम धामी, प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना पहली प्रथामिकता….

ख़बर शेयर करें -

जोशीमठ – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज खुद जोशीमठ के हालातो का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां प्रभावितों से बातचीत की। और मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना उनकी पहली प्रथामिकता है। मुख्यमंत्री ने इससे पहले जोशीमठ के संबंध में अधिकारियों से रिपोर्ट ली। शुक्रवार को उन्होंने जोशीमठ में हो रहे भू धंसाव मामले में  उच्चस्तरीय बैठक भी बुलाई थी।

 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के इस्तीफे की मांग....

आपको बता दे की जोशीमठ में भवनों, सड़कों और खेतों में आ रही दरारें और कुछ स्थानों पर पानी रिसने की घटना से क्षेत्र के लोग दहशत में है। जिला प्रशासन के निर्देश पर लोगों का सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी पुनर्वास किया जा रहा है।

 

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ भू-धंसाव के कारण अति संवेदनशील वाले क्षेत्रों में बने भवनों को तत्काल खाली कराने के निर्देश दिए हैं। और साथ ही उन्होंने प्रभावितों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ है और चरणबद्ध ढंग से संवेदनशील जगहों से सबको शिफ्ट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने हल्द्वानी में की पत्रकारवार्ता, केदारनाथ उपचुनाव में पार्टी की जीत का किया दावा......

 

 

मुख्यमंत्री ने राज्य सचिवालय में जोशीमठ में हो रहे भूस्खलन से पैदा हुए हालात की समीक्षा की और  बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोशीमठ गए विशेषज्ञ दल के सदस्यों से भी जानकारी ली । साथ ही  मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सुरक्षित स्थान पर एक बड़ा अस्थायी पुनर्वास केंद्र बनाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  स्थापना दिवस पर महिलाओं को मिलेगी मजबूती की सौगात......

 

मुख्यमंत्री ने कहा जोशीमठ मामले पर जल्द से जल्द हमारी कार्ययोजना बिल्कुल तय होनी चाहिए। हमारे लिए नागरिकों का जीवन सबसे अमूल्य है। मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन, आयुक्त गढ़वाल मंडल और जिलाधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त कर निर्देश दिए कि चिकित्सा उपचार की सभी सुविधाओं की उपलब्धता रहे। जरूरी होने पर एयर लिफ्ट कर सकें, इसकी भी तैयारी हो।

Leave a Reply