उत्तराखण्ड रुद्रपुर

आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को परास्त कर कांग्रेस को सत्ता में लाएं-मीना शर्मा

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा  का जनसंपर्क अभियान बृहस्पतिवार को भी जारी रहा इस दौरान  शर्मा ने दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ शिवपुर तालाब पाड़ा और सुदूरवर्ती क्षेत्रों का डोर टू डोर जनसंपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की इस दौरान शर्मा ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार ने लोगों को ठगने का काम किया है और राज्य के लोग भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली से नाखुश है इसलिए वे सरकार को बदलना चाहते हैं शर्मा ने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वह वह आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को  परास्त कर कांग्रेस की सरकार बनाने में अपना सहयोग करें इस अवसर पर शर्मा के साथ ग्राम प्रधान चौधरी इंद्रपाल सिंह ग्राम प्रधान संजीत विश्वास पूर्व प्रधान नरेश तपाली बीडीसी कौशल विश्वास पूर्व प्रधान आशीष बाला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश पंत वरिष्ठ कांग्रेस नेता और जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नित्यानंद मंडल अमर मलिक महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली महानगर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष  संजीव रस्तोगी प्रदेश सचिव सरोज रानी विकास गोलदार मनोज गायन अभिषेक राय नितिन कुमार सुदर्शन शर्मा देबू कोली विजय शिकारी सुंदर सिंह महामृत्युंजय रविंद्र गुप्ता अनिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए तेजी से कार्य करें- जिलाधिकारी……

Leave a Reply