उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

रूद्रपुर में हजारों लोगों को बाढ़ की स्थिति से बचाने के समबंध में केंद्र सरकार को लिखा प्रार्थना पत्र…….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- जनपद उधम सिंह नगर के मुख्यालय रूद्रपुर में आप स्वयं भी कई बार चुनावी सभाओं को सम्बोधित कर चुके हैं। औद्योगिक नगरी के नाम से जाना जाने वाला यह शहर आज भारी अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। खासकर बरसात के दिनों में पिछले कई वर्षों से यहां हजारों लोगों को बाढ़ की स्थिति का सामना करना पड़ता हैं।

 

ड्रेनेज सिस्टम को दुरूस्त करने में स्थानीय नगर निगम प्रशासन पूरी तरह फेल साबित हो रहा है। पिछले कई वर्षों से मेयर बार बार जनता से वायदा करते हैं कि जलभराव की समस्या से छुटकारा दिलाया जायेगा लेकिन जलभराव की स्थिति आज भी पहले की तरह है। मेयर और नगर निगम प्रशासन हर मोर्चे पर विफल साबित हो रहा है। शहर में सफाई व्यवस्था बदहाल है, ड्रेनेज सिस्टम नहीं है। नजूल भूमि की समस्या का भी समाधान नहीं हुआ है। साथ ही रूद्रपुर में कूड़े का पहाड़ आज भी जस का तस खड़ा है। मेयर इन समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पेश किया गया बजट......

 

हर बार की तरह इस बार भी लोगों को बारिश के कारण अपने घरों को छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा रहा है। लोग सार्वजनिक भवनों ओर धर्मशालाओं में शरण लेने के लिए मजबूर हैं। जलभराव के कारण बेघर हुए लोगों को भूखे प्यासे जीवन यापन करना पड़ रहा है। हर बार बस्तियों में बाढ़ के हालात पैदा होने पर प्रशासन इन बस्तियों को खाली कराता है लेकिन इसका स्थाई समाधान का रास्ता अभी तक नहीं निकाला गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी ने मनाया:विद्यार्थी परिषद इन्वेस्टीचर सेरेमनी व स्कॉलर बैज सेरेमनी में छात्रों का सम्मान……

 

महोदय जिला मुख्यालय रुद्रपुर में ट्रिपल इंजन की सरकार है। यहां के भाजपाई आपके नाम के सहारे जनप्रतिनिधि तो बन जाते हैं लेकिन उसके बाद जनता के दुख दर्द को सुनने वाला कोई नहीं होता। आश्वासन देकर जनता के साथ वर्षों से सिर्फ धोखा किया जा रहा है। सांसद आये दिन यहां दौरे करते हैं

 

लेकिन उन्होंने भी जलभराव की गंभीर समस्या के समाधान के लिए अभी तक कोई सार्थक पहल नहीं की है। विधायक की स्थिति भी ठीक ऐसी है, रूद्रपुर विधानसभा सीट पर पिछले करीब 11 साल से भाजपा का विधायक है। वर्तमान विधायक शिव अरोरा ने चुनाव से पहले ड्रेनेज सिस्टम को दुरूस्त करने के लिए वायदे जनता से किये थे लेकिन अभी तक उन्होंने भी इस समस्या का समाधान नहीं निकाला है।

यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा की विभिन्न समस्याओं के संदर्भ में जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन….

 

महोदय रूद्रपुर की ज्वलंत समस्याओं के समाधान में भाजपा के तीन जनप्रतिनिधि सांसद, विधायक और मेयर सभी फेल साबित हो रहे हैं। महानगर कांग्रेस कमेटी जनहित में आपसे आग्रह करती है कि रूद्रपुर शहर में जलभराव की सस्या के स्थाई समाधान और रूद्रपुर वासियों को कूड़े के पहाड़ से शीघ्र निजात दिलाई जाये।

Leave a Reply