उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

हल्द्वानी-थाना बनभूलपुरा पुलिस द्वारा एक स्मैक तस्कर को 6.50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ किया गिरफ्तार….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन मे  जनपद मे अवैध नशे के विरुद्ध अपने –अपने थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर अपराधों की रोकथाम हेतु कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया है कि अनुपालन मे थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा देख रेख शान्ति व्यवस्था /रोकथाम जुर्म जरायम व गस्त के दौरान दिनांक-24.09.2022 को 01 अभियुक्त  6.50  ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त को समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस की कार्यवाही दिनांक-24.09.2022 को वादी उ0 नि0 सुनीता कुँवर मय हमराही कर्मगणो कानि0 905 ना0पु0 अमनदीप सिंह, कानि0 65 ना0पु0 जीवन गिरी के द्वारा दौराने देखरेख शान्ति व्यवस्था रोकथाम जुर्म जरायम गश्त  के दौरान अभियुक्त मोहसिन उर्फ डायलॉग पुत्र मौ0 नासिर निवासी 13 बीघा, पप्पू का बगीचा, थाना बनभूलपुरा, जनपद-नैनीताल उम्र -28 वर्ष  को अवैध स्मैक की तस्करी करते हुये पप्पू का बगीचा, कब्रिस्तान गेट के पास थाना-वनभूलपुरा से 6.50 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

जिसके विरूद्ध थाना हाजा पर मुकदमा एफआईआर नं0-310/2022 धारा-8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया हैं। अभि0 मोहसिन उर्फ डायलॉग उपरोक्त पूर्व में भी स्मैक तस्करी में थाना बनभूलपुरा से जेल जा चुका है। जिसका अपराधिक इतिहास निम्नवत है-

यह भी पढ़ें 👉  डी एस बी परिसर में भौतिक विज्ञान विभाग में स्पेस जर्नी ऑफ इंडिया पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया……

घटनास्थल-  अभियुक्त को पप्पू का बगीचा, कब्रिस्तान गेट के पास थाना-वनभूलपुरा थाना-वनभूलपुरा जनपद नैनीताल के पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त का विवरण –- मोहसिन उर्फ डायलॉग पुत्र मौ0 नासिर निवासी 13 बीघा, पप्पू का बगीचा, थाना बनभूलपुरा, जनपद-नैनीताल उम्र -28 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- सांड़ से टकराए बाइक सवार, एक की मौत और दूसरा गंभीर, हल्द्वानी से अपने घर लौट रहे थे युवक

बरामदगी का विवरण- अभियुक्त के कब्जे से 6.50 ग्राम अवैध स्मैक मय नगदी 260 रुपये बरामद होना

आपराधिक इतिहास- I-FiR NO-398/2021 धारा–8/21 NDPS ACT. थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-बनभूलपुरा में 100 से ज्यादा घरों पर लगे लाल निशान, सर्वे के बाद अब चलेगा बुलडोजर......

पुलिस टीम थाना बनभूलपुरा – 1-थानाध्यक्ष श्री नीरज भाकुनी

                                          2- उ0नि0 सुनीता कुँवर

                                          3- कानि0 905 ना0पु0 अमनदीप सिंह

                                          4- कानि0 65 ना0पु0 जीवन गिरी

Leave a Reply