उत्तराखण्ड रुद्रपुर

आखिकार चुनावी रण में भाजपा से शिव ने मारी बाजी मौजूदा विधायक ठुकराल की टूटी आस

ख़बर शेयर करें -

भारतीय जनता पार्टी ने नौ और उम्मीदवारों की सूची की जांरी

मौजूदा विधायक राजकुमार ठुकराल की जगह शिव को मिली टिकट

बगावत होंगी या निर्दलीय मैदान में उतरेंगे विधायक ठुकराल

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) लंबी जिदों जहद के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपने नौ और उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।इस सूची में रुद्रपुर विधानसभा सीट से भाजपा ने ऊधम सिंह नगर के भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा को रुद्रपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया है।सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए भाजपा ने कल रात अपने नौ और उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी।हाट सीट कहें जाने वाली रुद्रपुर विधानसभा सीट से भाजपा ने दो बार विधायक रहे राजकुमार ठुकराल की छुट्टी करते हुए,उनकी जगह शिव अरोरा को रुद्रपुर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है।

 

सूची जारी होने के बाद मौजूदा विधायक राजकुमार ठुकराल के निजी आवास पर उनके समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। वही टिकट मिलने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा इस सीट से उम्मीदवार के नाम को लेकर ओह पोह की स्थिति में थी। लंबी जिदों जहद के बाद भाजपा ने शिव अरोरा के नाम पर अंतिम फैसला लेते हुए, उन्हें रुद्रपुर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुदेव फाउंडेशन द्वारा 'धोलिदा गरबा 2024' का आयोजन.....

 

जिसके बाद शहर में चल रही सभी अटकलों पर विराम लग गया।कल देर रात तक पूर्व विधायक ठुकराल के निजी आवास पर उनके समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। वही शिव अरोरा के आवास पर उनके समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। भाजपा को जीवित करने की सजा मिली-ठुकराल चुनावी रण में विवादों में घिरे भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल का उनका ही पार्टी ने पत्ता साफ कर दिया।उनकी जगह अब पार्टी ने रुद्रपुर विधानसभा सीट से भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

 

 

सूची जारी होने के बाद मौजूदा विधायक राजकुमार ठुकराल खासे भावुक हो गए। उन्होंने वहां मौजूद मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि जिस पार्टी को मैंने यहां अपने खून से सींचा,उसी पार्टी ने मेरी मेहनत का यह सिला दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उन पर विश्वास करते हुए वर्ष 2013 में दाव लगाया था,जिसका परिणाम उन्होंने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल कर दिया। उन्होंने कहा कि इसके उपरांत उन्होंने पूर्व मेयर सोनी कोली को नगर निगम रुद्रपुर का मेयर बनाने में जी तोड़ मेहनत की, और नगर निगम की मेयर की कुर्सी पर भाजपा का कब्जा कराया। इसके उपरांत संगठन ने पुनः साल 2017 में उन्हें टिकट दिया, और उन्होंने पूरे उत्तराखंड में सर्वाधिक मतों से जीत हासिल की। ठुकराल ने कहा कि इसके उपरांत उन्होंने नगर निगम के चुनावों में भाजपा उम्मीदवार रामपाल सिंह और भाजपा पार्षदों को चुनाव लडने में अहम भूमिका निभाई और पुनः नगर निगम रुद्रपुर में मेयर की कुर्सी पर जीत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  एक विद्यालय में कक्षा 11वी की छात्रा से बायलोजी के टीचर ने की छेड़छाड़.......

 

 

इसके अलावा नैनीताल ऊधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट को यहां से बम्पर मतों से जीत हासिल करते हुए उन्हें दिल्ली तक पहुंचाया। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस की सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में उनके खिलाफ दर्जनों मुकदमे दर्ज कराए गए। वही उन्होंने दो अक्टूबर के दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने रुद्रपुर शहर को बचाने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी।उस दौरान मेरे खिलाफ भी मुकदमे दर्ज हुए। यहां तक कि मैं करीब पौने छह महीने तक फरार रहा।इस दौरान मेरे घर की कुड़की तक हो गई।उस समय मेरे हत्या भी हो सकती। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मैंने लंबे समय तक जेल कटी। लेकिन आज मुझे पार्टी ने मेरे बलिदानों का यह सिला दिया है।

 

उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ कुछ लोगों ने षड्यंत्र रच कर आडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया। लेकिन मैंने खुद इस मामलेे में भाजपा हाईकमान को दो पृष्ठ का पत्र लिखकर मामले की जांच की मांग उठाई। इसके उन्होंने कहा कि इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर रुद्रपुर कोतवाली में एक मुकदमा भी दर्ज कराया।इस संबके बावजूद भी पार्टी ने मेरी अनदेखी करते हुए मेरा टिकट काट दिया। आज लेंगे ठुकराल फैसला टिकट कटने के बाद भाजपा के मौजूदा विधायक राजकुमार ठुकराल आज अपने समर्थकों के साथ एक बैठक करेंगे। इस बैठक में ठुकराल अगली रणनीति पर चर्चा करेंगे। आपकों बता दें कि रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल ने टिकट मिलने से पहले ही नामांकन पत्र खरीद लिया था।माना जा रहा है

यह भी पढ़ें 👉  शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति अंतर्विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे चरण के लीग मुकाबले खेले गए......

 

 

कि ठुकराल निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रुद्रपुर विधानसभा सीट से चुनाव लडने की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से पहले ही चुनाव न लडने की घोषणा कर दी थी। वही उनके समर्थकों में इस बात को लेकर भारी गुस्सा है। समर्थक चाहते हैं कि ठुकराल निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में यहां से चुनाव लड़ें। फिलहाल आज इस बात का फैसला हो जाएगा कि ठुकराल निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडेंगे,या ख़ामोशी अख्तियार कर लेंगे।

Leave a Reply