उत्तराखण्ड रुद्रपुर सियासत

निजी बैंक पर धोखाधड़ी का आरोप व्यापारियों ने बैक के बाहर दिया धरना

ख़बर शेयर करें -

जमा राशि को वापसी जारीकर्ता के खाते में पुनः डालने का आरोप

व्यापारियों ने बैक पर धोखाधड़ी का आरोप विरोध में प्रदर्शन किया

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) यहां एक निजी बैंक के शाखा प्रबंधक पर धोखाधड़ी कर खाते में जमा करीब 11 लाख रुपए की धनराशि को निकालने का आरोप तगा है। बैंक प्रबंधक की इस कारतूस के बाद आम लोगों का बैंकों से विश्वास उठ गया। पीड़ित युवक ने व्यापार मंडल के नेताओं के साथ बैंक के बाहर धरना दिया। वही आरोप है कि चेक लगाकर खाते में राशि जमा कराई गई थी, जिसके बाद बैंक प्रबंधक द्वारा बिना उसकी बिना अनुमति के धनराशि वापस निकालना जारी कर्ता के खाते में जमा करा दी।जो बिल्कुल गलत है।

यह भी पढ़ें 👉  बदमाशों ने की ATM काटने की कोशिश, लोगों ने एकजुट होकर दिखाई हिम्मत, शटर बंद कर आरोपियों को पकड़ा......

 

वही पीड़ित ने कहा कि अगर उसकी रकम वापस नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। नगर के आवास विकास के रहने वाले अजीत सिंह ने बताया कि बैंक में उसका खाता है जिसमें उनका पुत्र मनजिंदर सिंह के साथ संयुक्त खाता है। खाते में कुलविंदर कौर निवासी बराडनगर फाजलपुर महरौला द्वारा करीब 11 लाख रुपए का चेक 28 जनवरी को लगाया गया था। जिसके बाद बेटे के मोबाइल फोन पर 11 लाख रुपए खाते में जमा होने का मैसेज भी आया था। लेकिन उसके करीब आधे घंटे बाद दोबारा एक मैसेज आया। जिसमें चेक की रकम को वापस चेक जारी करने वाले के खाते में वापसी डाल दिया गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद जब उनके पुत्र ने शाखा प्रबंधक से सम्पर्क किया तो बैक मैनेजर और अन्य अधिकारियों ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  डी एस बी परिसर में भौतिक विज्ञान विभाग में स्पेस जर्नी ऑफ इंडिया पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया……

 

सोमवार को अजीत सिंह ने व्यापारियों के साथ मिलकर बैक के बाहर धरना प्रदर्शन दिया।आरोप है कि बैक कर्मियों की मिलीभगत एवं धोखाधड़ी कर खाते से रकम की निकासी होने का संदेह है। वही बैंक ने चेक भी वापस करने से इंकार कर दिया। बिना खाताधारक की जानकारी के खाते से रकम वापस करने का निजी बैंक को अधिकार नहीं है।इस मामले बैंक प्रबंधक से जानकारी जानकारी मांगी तो तो उन्होंने कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया। धरना प्रदर्शन करने वाले में व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा,केशव चौधरी, कृपया सिंह, पिंकी छाबड़ा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply