उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

रुद्रपुर में पहली बार 41 नव विवाहित जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे……

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- लघु व्यापार मंडल ट्रांजिट कैंप की ओर से आज फुटबॉल मैदान में सातवां सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें तमाम साधु संतों और गणमान्य लोगों ने विवाह समारोह में पहुंचकर नव दंपति को अपना आशीर्वाद दिया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सामूहिक विवाह के सर्वव्यवस्था प्रमुख भारत भूषण चुघ ने कहा कि यह बड़े सौभाग्य का विषय है कि आज ट्रांजिट कैंप के फुटबॉल मैदान में 41 नव विवाहित जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे हैं उन्होंने कहा कि यह सभी लोगों के सार्थक प्रयास का नतीजा है कि यह शुभ कार्य संपन्न हुआ है  पिछले कई वर्षों से सामूहिक विवाह का आयोजन लघु व्यापार मंडल की ओर से किया जा रहा है

 

यह भी पढ़ें 👉  खेल मंत्री स्टेट पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप-2024"के शुभारंभ कार्यक्रम में हुई सम्मलित,बढ़ाया खिलाड़ियों का मनोबल……

जो अनवरत जारी रहेगा। बारात गल्ला मंडी से प्रारंभ हुई जहां 41 दूल्हे सज धज कर रथों पर सवार थे। ढोल नगाड़ों ओर आतिशबाज़ी के साथ बारात शहर के सभी मुख्य मार्गो से होती हुई ट्रांजिट कैंप के फुटबॉल मैदान पहुंची वीओ भारत भूषण चुघ ने कहा कि जो परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं ,ऐसे में उनकी बेटियों का विवाह कराया जाता है। क्योंकि बेटियां सबकी सांझी होती हैं और यह पुण्य लाभ प्राप्त होता है। सामूहिक विवाह में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने भी अपना सहयोग दिया। इस मौके पर भजन प्रवाहक कपिल भार्गव ने भी सुंदर सुंदर भजन सुनाए।बारात गल्ला मंडी से प्रारंभ हुई जहां 41 दूल्हे सज धज कर रथों पर सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ सोनी ने गुरु पूर्णिमा पर किया एक पेड़ गुरु के नाम पर रोपित…….

 

ढोल नगाड़ों ओर आतिशबाज़ी के साथ बारात शहर के सभी मुख्य मार्गो से होती हुई ट्रांजिट कैंप के फुटबॉल मैदान पहुंची। जहां लड़की पक्ष वालों ने सभी 41 दुल्हो और बारातियों का स्वागत किया और उन्हें सजे हुए मंच पर ले गए। इसके बाद वधू पक्ष की ओर से दुल्हन के लिबास में सजी-धजी 41 दुल्हनों को मंच पर लाया गया। जहां सभी जोड़ों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई इस दौरान पंडित जी ने वैदिक मंत्र उच्चारण किया। बाद मे एक-एक कर सभी दूल्हा दुल्हन को फेरों के लिए ले जाया गया। जहां सभी दूल्हा दुल्हनों ने अग्नि के समक्ष फेरे लिए और एक दूसरे के जीवन साथी बने। सामूहिक विवाह के दौरान बहू पक्ष की ओर से उपहार भी दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  बांध में आ रही चिन्हित भूमि का मण्डलायुक्त दीपक रावत ने किया स्थलीय निरीक्षण……

 

इस मौके पर सभी लोगों ने वर और वधू को अपना आशीर्वाद दिया कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र कोली ने किया। इस मौके  पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, संजय ठुकराल अध्यक्ष संजीव गुप्ता, मनोज गुप्ता,राज कोली मोहित गुप्ता ,आकाश, शिखर, अशोक शाह, राहुल निषाद, रोहित यादव ,ललित बिष्ट, अंकित गुप्ता, मोहित वंदे मातरम ग्रुप से संजय आर्य सत्ता कोली विजयभान शिवकुमार सिब्बू सनी पासवान कृष्णपाल गंगवार हिम्मत राम कोहली दर्शन कोली छत्रपाल गंगवार अमित गॉड ममता त्रिपाठी कौशल शर्मा राजीव कुमार समेत तमाम महिलाएं पुरुष मौजूद थे।

Leave a Reply