उत्तराखण्ड क्राइम गदरपुर

मृतक के फर्जी कागज बनाकर की ठगी,पुलिस ने किया गिरफ्तार…

ख़बर शेयर करें -

गदरपुर-दिनांक 06.जुलाई .2022 को वादी मुकदमा भूपेन्द्र सिहं पुत्र गुरनाम सिंह निवासी ग्राम कनकटा, थाना गदरपुर जिला उधम सिहं नगर की तहरीर कि अभियुक्त बलबीर सिहं पुत्र स्व0 बख्शीश सिंह निवासी ग्राम कनकटा थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर तथा उसके दो अन्य पारिवारिक लोगो भाई कुलदीप सिहं तथा माँ सुरेन्द्र कौर द्वारा धोखाधडी से फर्जी मुख्त्यारनामा खास कूटरचित दस्तावेज तैयार कर मृतक अधिवक्ता की फर्जी नोटरी तैयार कर जमीन की धोखाधड़ी करना बावत दाखिल की गयी

 

जिसके आधार पर थाना हाजा पर मु0 FIR NO. 123/2022 धारा 420 IPC बनाम बलबीर सिंहं आदि के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद ऊधम सिंह नगर के आदेशानुसार अभियुक्तगणों की शीघ्र की गिरफ्तारी हेतु तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम मे गवाहो के बयानों के आधार पर प्रकाश मे आये अभियुक्त अग्रेज पाल पुरी पुत्र जयमल सिहं उर्फ जरनैल सिंह निवासी वार्ड न-16 मुडियाकला, थाना बाजपुर को मुखबिर की सटीक सूचना पर गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- सस्ते में सामान देने से मना करने पर चाकू से हमला, नुमाइश में हुआ विवाद, दुकानदार घायल........

 

बयान व साक्ष्य संकलन कार्यवाही से दाखिल खारिज वाद सं0-30/295 सन् 2018-19 भूपेन्द्र सिंह बनाम देवेन्द्र सिंह न्यायालय तहसीलदार महोदय तह० गदरपुर जिला उधमसिंहनगर में बाद में अभि0 बलवीर सिंह द्वारा सदोष लाभ पाने की नियत द्वारा अभि0 अंग्रेजपालपुरी एकराय होकर फर्जी व कूट रचित मुख्तयारेनामे खास (मूल्यवान सम्पत्ति) तैयार कर प्रयोग किया गया है। मुख्तयारेनामे खास की पुष्ठि स्वमं अभि0 बलवीर सिंह द्वारा माननीय न्या) तहसीलदार के समक्ष दि० 20.01.2020 को प्रस्तुत अपने शपथ पत्र द्वारा की गयी हैं। जिसमें अभि0 बलवीर सिंह द्वारा अभि0 अंग्रेजपालपुरी को दि0- 05.02.2018 में अपना मुख्तयारे खास नियुक्त कर उसे दि0-14.01.2020 के उसे निरस्त भी कराया गया हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- पीड़िता ने मुकेश बोरा की गिरफ्तारी न होने पर दी आत्मदाह की धमकी, कहा- 24 घंटे में करें गिरफ्तार

 

मुख्तयारे खास के नोटरी अधिवक्ता स्व० एच०सी० कम्बोज (हुकम चन्द कम्बोज) की मृत्यु सन् 2016 मे हो चुकी है फिर भी बलवीर सिंह व कुलदीप सिंह पुत्रगण स्व० बख्शीश सिंह व सुरेन्द्र कौर पत्नी स्व० बख्शीश सिंह नि० ग्राम कनकटा तह० गदरपुर जिला उधमसिंहनगर द्वारा अभि0 अंग्रेजपालपुरी को दि0- 05.02.2018 में अपना मुख्तयारे खास नियुक्त किया गया हैं। मुकदमावाला में धारा 467/468/471/34 भादवि की बढोत्तरी की जाती हैं। अभि0 अंग्रेज पाल पुरी पुत्र जयमल सिंह उर्फ जरनैल सिंह नि० वार्ड नं0 16 मुंडियाकला बाजपुर तह0 बाजपुर जिला उधमसिंहनगर का संलिप्त होना पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सागौन के वृक्ष काटने पहुंचे एक दर्जन से अधिक वन तस्करों और वनकर्मियों में फायरिंग, दो वन कर्मी घायल……

 

अभियुक्त का विवरण
अग्रेज पाल पुरी पुत्र जयमल सिहं उर्फ जरनैल सिंह निवासी वार्ड न-16 मुडियाकला, थाना बाजपुर

Leave a Reply