उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

उत्कृष्ट ज़िलाधिकारी के रूप में सम्मानित किये गए ज़िलाधिकारी धीराज गर्ब्याल….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- भारत रत्न और देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर नैनीताल के जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल को राज्यपाल ने उत्कृष्ट जिलाधिकारी 2022 के सम्मान से सम्मानित किया। राज्य में 5 जिला अधिकारियों को यह सम्मान दिया गया है। दरअसल नैनीताल के जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल ने जिले का चार्ज लेने के बाद ही कई महत्वपूर्ण और विजनरी कार्य किए हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  बलात्कार के आरोपी नैनीताल दूध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा की गिरफ्तारी को लेकर भाजपाईयों ने निकाला नगर में विशाल मशाल जुलुस"किया प्रदर्शन……

बतौर जिलाधिकारी धीरज सिंह ने 22 साल से बंजर पड़े रामगढ़ में ऑर्चर्ड को दोबारा से आबाद किया और वहां सेब की उन्नत खेती कर किसानों के लिए नया रास्ता खोलने का काम किया है, यही नहीं उन्होंने हॉर्टीटूरिज्म का भी नया तरीका पर्यटको को आकर्षित करने के लिए निकाला ।

 

इसके अलावा विश्व प्रसिद्ध सरोवर नगरी नैनीताल को उनके पुराने पहाड़ी स्वरूप में लाने के लिए भी जिलाधिकारी ने अपने कार्यकाल में बेहतर कार्य किया है। साथ ही पारंपरिक शैली को बढ़ाने और पर्वतीय संस्कृति और लोक कला को संवारने के लिए जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न समय पर अलग-अलग प्रयास किए जाते रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में ब्याज माफिया एक्टिव, कमिश्नर ने लोगों से की अपील……

 

नैनीताल से पूर्व पौड़ी जिले में भी जिलाधिकारी रहते हुए धीराज सिंह ने कंडोलिया पार्क बनाकर देश भर में सुर्खियां बटोरी थी। इसके अलावा हल्द्वानी शहर को भी पुराने स्वरूप में बनाने के लिए जिलाधिकारी प्रयासरत हैं।लिहाजा इस वर्ष सरकार द्वारा अधिकारियों को दिए गए उत्कृष्ट सम्मान के लिए सूची जारी की जिसमें इस साल के उत्कृष्ट जिलाधिकारी के रूप में गवर्नर हाउस में राज्यपाल ने रविवार को  जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल को सम्मानित किया।

Leave a Reply