Breaking News

अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल ने एसएसपी नैनीताल को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की…. हल्द्वानी में फर्जी बैंक खातों से साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, शातिर गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 76 वीं पुण्यतिथि, महानगर कांग्रेस ने की श्रद्धांजलि अर्पित”……. “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 76 वीं पुण्यतिथि, महानगर कांग्रेस ने की श्रद्धांजलि अर्पित”……. काशीपुर में संदीप सहगल ने अपने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली आभार मौन पदयात्रा…… राष्ट्रपति महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर काशीपुर को गद्दा मुक्त सड़कें उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता रहेगी : दीपक वाली

पार्षद सायरा बानो को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने किया सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्र्पुर-(एम् सलीम खान) (दिव्यांग महिला पार्षद बानो के जज्बे को सलाम किया)-(निशक्तजनों के लिए मिसाल है सायरा बानो) रुद्रपुर नगर निगम रुद्रपुर की एक महिला पार्षद सायरा बानो के जज्बे को सलाम पेश करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने उन्हें सम्मानित किया। रुद्रपुर के अंबेडकर पार्क में आयोजित जनसभा में पहुंची अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने खेड़ा कालोनी की दिव्यांग महिला पार्षद सायरा बानो को पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे समाज में दिव्यागता से जूझ रहे निशक्तजन देश के विकास में अपना बड़ा योगदान दे रहे हैं। जिसकी जीती-जागती मिसाल कांग्रेस की नगर निगम पार्षद सायरा बानो है। वही उन्होंने कहा कि देश के विकास में दिव्यांग जन भी अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। वही उन्होंने कहा देश की नारी का भारतीय राजनीति में अहम योगदान रहा है। कौन हैं सायरा बानो आपको बता दें कि सायरा बानो खेड़ा कालौनी से रुद्रपुर निगम की पार्षद निर्वाचित है। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर वार्ड पार्षद का चुनाव लडा था और भारी मतों से जीत हासिल की थी। शारीरिक दिव्यागता को पीछे छोड़ कर सायरा बानो जन हित मुद्दों पर हमेशा सक्रिय भूमिका निभाती है। सायरा बानो के भाई मेहबूब अंसारी उनके जनप्रतिनिधि नामित है। मेहबूब अंसारी उनके हर काम में अहम भूमिका निभाने में जानते हैं। सायरा बानो शारीरिक दिव्यागता को पीछे छोड़ कर आज भी जन सेवा को समर्पित है। रुद्रपुर नगर निगम की एक मात्र दिव्यांग महिला पार्षद हैं।उनकी बैसाखी के तौर पर उनके भाई मेहबूब अंसारी उनके जनप्रतिनिधि है।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!