आम आदमी पार्टी का दम भरने वाले कर्नल कोठियाल ने भाजपा का दामन थामा…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री नहीं बन पाए तो छोड़ दी आप पार्टी

भाजपा पर लछन लगाने वाले कोठियाल खुद ही शामिल हुए भाजपा में

देहरादून-(एम सलीम खान) कहते हैं सत्ता का सुख कौन नहीं चाहता है। लेकिन अगर सत्ता से दूरी नजर आए तो सत्ता रुढी पार्टी का दामन थाम लेना ही बेहतर है। कुछ ऐसी ही मिसाल पेश की बीते उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी के सीएम का चेहरा रहें, सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल ने जो चुनावी रण में हमेशा भाजपा को कोसते हुए नजर आते थे।अब उन्होंने ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की खंजर घोप दिया है।

 

कोठियाल ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया है। कर्नल कोठियाल मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ ही आप के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय सहित दर्जनों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए।इस साल उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में आप ने कर्नल अजय कोठियाल को गंगोत्री विधानसभा सीट से अपना नसीब अजमाया था।इस चुनाव में उनकी जमानत भी नहीं बच नहीं सकी थी।

 

उन्हें कुल 6161 मत मिले थे।जो कि कुल मतों के केवल 10.33 प्रतिशत है। जिससे अहत होकर कोठियाल ने आप का छोड़ दिया, और कमल का साथ पकड़ लिया। बताते चलें कि चुनावी रण में कर्नल अजय कोठियाल ने जमकर भाजपा पर लछन लगाएं थे। लेकिन अब उन्हीं सारी बातों को दरकिनार कर वह खुद भाजपा में शामिल हो गए। 

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!