Breaking News

लालकुआँका होगा चोमुखी विकास, हॉस्पिटल से ले कर अची शिक्षा के लिए उठाउंगी ठोस कदम- डॉ अस्मिता मिश्रा…. अगली बार मिलो तो गले में होना चाहिए गोल्ड मेडल : रेखा आर्या….. भाजपा करती है हिन्दुत्व की रक्षा और कांग्रेस करती है तुष्टीकरण की राजनीति: विकास शर्मा….. भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने जनसंपर्क कर  मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा और पार्षद प्रत्याशी पवन राणा के लिए वोट मांगे ….. रुद्रपुर मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा  मीडिया रिपोर्ट के आधार पर इस बार भी भाजपा हैट्रिक बनाने जा रही है….. उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोटियाल ने मेयर पतासी संदीप सहगल के पक्ष में मांगे वोट….

क्रिसमस बना यादगार, एक दिन पहले ही औली में जमकर बर्फबारी, उमड़ पड़े पर्यटक, देखें ये खूबसूरत नजारा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

क्रिसमस से एक दिन पहले औली में जमकर बर्फबारी हो गई। इससे औली में पर्यटकों की संख्या में तेजी से इजाफा हो गया। देर शाम तक लगभग 5000 पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। सोमवार देर रात को औली में बर्फबारी शुरू हुई। सुबह यहां करीब आधा फीट तक बर्फ जम चुकी थी। यहां क्रिसमस मनाने पहुंचे पर्यटक बर्फ में खूब अटखेलियां करते रहे। कई पर्यटक स्कीइंग में भी हाथ आजमाते रहे।

 

पूरा औली बर्फ से ढका हुआ है। राजस्थान से आईं अंजली शर्मा और मुंबई की श्वेता का कहना है कि उन्होंने पहली बार बर्फबारी देखी है। वे सोमवार को यहां आ गए थे और अपने सामने बर्फबारी का नजारा देखा। यह अद्भुत अनुभव रहा। वहीं पर्यटन कारोबारी वैभव सकलानी और विकेश डिमरी का कहना है कि क्रिसमस से ठीक पहले बर्फबारी होने से पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। होटलों की बुकिंग में उछाल आया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!