उत्तराखण्ड ज़रा हटके

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन…….

ख़बर शेयर करें -

नगला- प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन नगला में बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर नगला बचाओ कमेटी ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में एक स्वच्छता अभियान चलाया, जिसमें नगर पालिका क्षेत्र की सफाई पर जोर दिया गया।मातृशक्ति ने इस पावन दिन पर श्री पंचेश्वर मंदिर में पूजन और हवन का आयोजन किया। इसके बाद भजन-कीर्तन के माध्यम से समस्त नगरवासियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की।

 

सभी ने मिलकर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के साथ केक काटा और मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मिष्ठान वितरण के साथ-साथ एक भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें राहगीरों को विशेष रूप से तहरी परोसी गई। समाजसेवा की भावना के तहत पूर्व विधायक राजेश शुक्ला और नगला बचाओ कमेटी ने हल्दुचौढ़ स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंच कर सभी परिवारों को फल और भोजन वितरित किया गया। इस कार्यक्रम ने लोगों के बीच समर्पण और सेवा के महत्व को उजागर किया।

 

यह भी पढ़ें 👉  ऋतु खण्डूडी भूषण ने विद्युत विभाग द्वारा पोल ना हटाने पर अपनी गहरी नाराजगी व्यक्त करी……

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रशंसा की और उनके दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के सिद्धांत को अपने शासन में आत्मसात करते हुए उत्तराखंड को एक विकसित और समृद्ध राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। शुक्ला ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री धामी न केवल प्रदेश के विकास के लिए कार्यरत हैं, बल्कि आम जनमानस के हितों की रक्षा करते हुए सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय के ध्येय के साथ काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भारत भूषण चुघ ने गणेश महोत्सव का वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ फीता काटकर किया शुभारंभ

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा नेता मंडल उपाध्यक्ष सचिन शुक्ला, मंडल अध्यक्ष अनिल यादव, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र बाल्मीकि, सुनील रोहिल्ला, रामू बिष्ट, हरीश जोशी, सुभाष गुप्ता, संतोष शुक्ला, सत्येंद्र रावत, बिमला रावत, सोनाली दुबे, सचिन शुक्ला, महेंद्र कुमार वाल्मीकि, धनौज यादव, नारायण सिंग अरमोली, रामू बिस्ट, पप्पी बिस्ट, अनिल वर्मा, सुनील रोहिला, विकेश, विजय कुशवाहा, अमित, काली चरण, वीरेंद्र यादव, हरीश जोशी, कमलेश कन्नोजया, संतोष शुक्ला,  सत्येंद्र रावत, B B मिश्र, धीरज, विदेशी प्रसाद, अंगद यादव, अशोक, संतोष चौहान, मनोज यादव, उमेश चंद्र जोशी, भोला, मुन्ना, राधेश्याम, जयकारनाथ गुप्ता,शंकर साहू समेत सैकड़ों नगलावासी उपस्थित थे।

Leave a Reply