क्राइम देश-विदेश

दोस्त का कत्ल कर उसके पिता को किया फोन-अस्पताल की छत पर पड़ी है लाश…….

ख़बर शेयर करें -

पटियाला- जोरावर सिंह मीट की दुकान चलाता था और उसके दो बच्चे हैं। आरोपी भी दुकानदार है। पिता के मुताबिक जोरावर पहले नशा करता था लेकिन बाद में उसने नशा छोड़ दिया था।  नाभा में युवक ने अपने ही दोस्त का कत्ल कर दिया। इसके बाद आरोपी ने खुद पीड़ित परिवार को फोन कर बताया कि लाश सिविल अस्पताल के क्वार्टर की छत पर पड़ी है। मृतक की पहचान जोरावर सिंह (40) निवासी जसपाल कालोनी नाभा के तौर पर हुई है। 

पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर जगह-जगह चोटों के निशान थे और मुंह व नाक से खून बह रहा था। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर आरोपी दोस्त सपिंदर सिंह निवासी बौड़ां गेट नाभा के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। संबंधित थाना कोतवाली नाभा के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह समराओ के मुताबिक फिलहाल मामले में जांच जारी है। इसके बाद ही कत्ल करने के पीछे के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

मृतक जोरावर सिंह के पिता घमंडा सिंह ने बताया कि उनका बेटा मीट का अचार बेचने का काम करता है। बेटे की दुकान के नजदीक ही आरोपी रहता है और दोनों में दोस्ती थी। उन्होंने बताया कि पिछले करीब छह महीने से वह पटियाला में अपने ससुराल परिवार के साथ रह रहा था। दो अप्रैल को उसने फोन किया और कहा कि वह मिलने के लिए आ रहा है। लेकिन जोरावर सिंह घर नहीं पहुंचा, जिसके बाद पिता ने तलाश शुरू की। 

 

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस के प्रयासों से दर-दर भटक रही मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को मिला आशियाना…….

 

दो दिन बाद चार अप्रैल को आरोपी सपिंदर सिंह का फोन आया और उसने बताया कि जोरावर सिंह की लाश सरकारी सिविल अस्पताल नाभा के क्वार्टर की छत पर पड़ी है। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और देखा कि जोरावर सिंह की बाजुओं, माथे व सिर पर गहरी चोटों के निशान थे। उसके मुंह व नाक से खून निकल रहा था।  पिता के मुताबिक अब तक की जांच में सामने आया है कि तीन अप्रैल को उनके बेटे को आरोपी सपिंदर ने ही नाभा के रोहटी पुल से अपने मोटरसाइकिल पर बिठाया था।

 

यह भी पढ़ें 👉  पैथोलॉजी लैब के सत्यापन के लिए की जा रही कार्रवाई के तहत स्वास्थ्य विभाग ने की 14 पैथोलॉजी लैबों में छापेमारी…..

उन्होंने माना कि उनका लड़का पहले नशे करता था, लेकिन नशा छुड़ाओ केंद्र में इलाज कराने के बाद से उसने बीते करीब सात-आठ महीने से नशे छोड़ रखा था। करीब 22 साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसकी 18 साल की एक लड़की व 16 साल का लड़का है। पिता ने आशंका जताई है कि हत्या कहीं और की गई है और बाद में लाश को छत पर रखा गया है। उन्होंने इस वारदात में और लोगों के भी शामिल होने की आशंका जताई है।

Leave a Reply