उत्तराखण्ड काशीपुर सियासत

भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा ने की भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा) भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा ने अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में जनसम्पर्क कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील की। जनसम्पर्क के दौरान भाजपा विधायक प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि भाजपा की सोच सबका साथ सबका विकास की है।

 

और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर चहुंमुखी विकास किया, इससे आम जन का विश्वास भारतीय जनता पार्टी की ओर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि विधायक चीमा के कार्यकाल में क्षेत्र से गुण्डाराज खत्म कर दिया गया, जिसके चलते आज क्षेत्रवासी अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जो विकास योजनाएं अधूरी रह गयी हैं, उन्हें पूरा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मानव अधिकार संरक्षण केंद्र उत्तराखंड संस्था ने पुलिस के अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित......

 

त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि प्रदेश में जब भी नये जिलों का निर्माण होगा, उनकी पहली प्राथमिकता काशीपुर को जिला बनवाने की रहेगी। श्री चीमा ने कहा कि अन्य दल जनता को झूठे सब्जबाग दिखाकर केवल धोखा देने का प्रयास कर रहे हैं। चीमा ने कहा कि प्रदेश व क्षेत्र में भाजपा की लहर है और एक बार फिर भारी मतों से जीतकर भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार बनाएगी।

 

वहीं कार्यकर्ताओं ने टोलियां बनाकर डोर-टू-डोर जाकर प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा के पक्ष में मतदान कर भारतीय जनता पार्टी को काशीपुर क्षेत्र में भारी मतों से विजयी की अपील की। प्रचार के दौरान मतदाताओं में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में खासा रूझान देखा गया। वहीं भाजपा ग्रामीण मण्डल महिला मोर्चा द्वारा जसपुर खुर्द क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा के पक्ष में जनसम्पर्क किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- चरित्र की तरह दागदार रहा दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा का कार्यकाल, गंभीर आरोप.....

 

जनसम्पर्क के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजदीपिका मधुर, चित्रा चैहान, जानकी पन्त, अर्चना शर्मा, सरोज चैहान, सुनिता चैहान, भगवती रावत, तुलसी, देवी मीनाक्षी आदि मौजूद रहे। उधर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मौहल्ला काजीबाग में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदाताओं से वोट करने की अपील की गयी। भाजपा प्रत्याशी के जनसम्पर्क के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखते ही बनता था, जिससे साफ जाहिर हो रहा था कि हर वर्ग का भरपूर समर्थन भाजपा प्रत्याशी को मिल रहा है,

यह भी पढ़ें 👉  बलात्कार के आरोपी नैनीताल दूध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा की गिरफ्तारी को लेकर भाजपाईयों ने निकाला नगर में विशाल मशाल जुलुस"किया प्रदर्शन……

 

एक बार फिर क्षेत्रवासी भाजपा का विधायक चुनकर प्रदेश में भाजपा को पूर्ण बहुमत से जिताएंगे। इस मौके पर जिला मंत्री प्रशान्त पण्डित, अंकित शर्मा, राहुल खन्ना, मोहित कुमार मंत्री, अंकित बत्रा, प्रशान्त रहेजा, आशु सैनी, प्रयान्शु कथूरिया, श्याम शाह, संचित मिश्रा, जय दीप, देव अरोरा, चन्दन ग्रोवर, मोहित भारद्वाज, अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply