उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

चंदन हॉस्पिटल की बड़ी पहल, 2 नवंबर से सभी विशेषज्ञ डॉक्टरों का ओपीडी परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

हल्द्वानी – चंदन हॉस्पिटल, हल्द्वानी ने कुमाऊँ क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से 2 नवंबर 2026 से सभी विशेषज्ञ एवं सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की ओपीडी परामर्श सेवा पूर्णतः निःशुल्क करने की घोषणा की गई है। इस सुविधा के शुरू होने से मरीजों को अनुभवी चिकित्सकों से परामर्श लेने के लिए ओपीडी शुल्क नहीं देना होगा।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य हल्द्वानी सहित पूरे कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराना है, ताकि आर्थिक कारणों से किसी मरीज को विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह लेने में परेशानी न हो।

इस सुविधा के तहत हड्डी रोग, सामान्य शल्य चिकित्सा, स्त्री एवं प्रसूति रोग, सामान्य चिकित्सा, फेफड़े एवं श्वसन रोग, बाल रोग, हृदय रोग, हृदय एवं वक्ष शल्य चिकित्सा, गुर्दा रोग, मूत्र रोग, पेट एवं पाचन तंत्र रोग, न्यूरोसर्जरी और प्लास्टिक सर्जरी सहित अस्पताल के सभी विशेषज्ञ एवं सुपर स्पेशियलिटी विभागों में ओपीडी परामर्श निःशुल्क उपलब्ध रहेगा।

अस्पताल में ओपीडी का समय प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने हल्द्वानी एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

चंदन हॉस्पिटल प्रबंधन का कहना है कि कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों को सुलभ, किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना अस्पताल की प्राथमिकता है। निःशुल्क ओपीडी परामर्श की यह पहल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।