उत्तराखण्ड ज़रा हटके बाजपुर

बाजपुर-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लेबड़ा नदी के पुल पर पहुँचकर नदी का किया निरीक्षण………

ख़बर शेयर करें -

बाजपुर-(सुनील शर्मा) बाजपुर  प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बाजपुर पहुंचे। बाजपुर में उन्होंने बीते दिनों लेबड़ा नदी के उफान पर आने से आई बाढ़ के कारणो की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से लेते हुए इसके स्थायी समाधान पर चर्चा की। इस दौरान वह भूमि बचाओ आंदोलन से जुड़े किसानों के प्रतिनिधिमंडल से मिले। इसके अलावा वह पूर्व सांसद बलराज पासी के घर पहुंचे जहां उनके पिता राज्य आंदोलनकारी स्व. योगराज पासी के निधन पर शोक जताया।

 

आपको बताते चले कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बाजपुर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लेबड़ा नदी के पुल पर पहुँचकर नदी का निरीक्षण किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों व गणमान्य व्यक्तियों से बाढ़ के कारणों तथा स्थाई समाधान के विषय में विस्तार से जानकारी ली। सीएम धामी ने बाजपुर की बाढ़ की समस्या के स्थाई समाधान हेतु मण्डलायुक्त दीपक रावत से दूरभाष पर वार्ता करते हुए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पेश किया गया बजट......

 

उन्होंने मण्डलायुक्त को जनपद नैनीताल तथा ऊधम सिंह नगर के अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय एवं तालमेल से संयुक्त निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रशासन व सिंचाई विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए कि जब तक स्थाई समाधान नहीं हो जाता तब तक के लिए अस्थाई बाढ़ सुरक्षा कार्य करा लिये जायें ताकि अगली बरसात में क्षेत्रवासियों को इस प्रकार की समस्या से न जूझना पड़े।

 

उन्होंने बाढ़ से निजात हेतु राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के अंतर्गत तात्कालिक कार्य कराने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए। इस दौरान बाजपुर में भूमि बचाओ आन्दोलन से जुड़े 5 किसानों का प्रतिनिधिमण्डल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सिंचाई विभाग अतिथि गृह में मिला। प्रतिनिधिमण्डल ने बाजपुर के 20 गाँवों की 5838 एकड़ भूमि पर मालिकाना हक दिये जाने की माँग की। जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिनिधिमण्डल को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार जटिल से जटिल समस्याओं के निस्तारण हेतु सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारण के मंत्र पर कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद श्री देव सुमन बलिदान दिवस के अवसर पर किया गया विचार गोष्ठी का आयोजन……..

 

उन्होंने कहा कि  बाजपुर की भूमि समस्या के स्थाई समाधान हेतु सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि समस्या के निस्तारण में कुछ समय अवश्य लग रहा है, परन्तु समस्या के निस्तारण हेतु सकारात्मक सोच के साथ तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सांसद बलराज पासी के नगर के वार्ड नं.3 मौहल्ला रामभवन स्थित आवास पर पहुँचकर उनके पिता एवं लोकतंत्र सेनानी, प्रथम नगर पालिका अध्यक्ष, राज्य आंदोलनकारी स्व. योगराज पासी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस के प्रयासों से दर-दर भटक रही मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को मिला आशियाना…….

 

सीएम धामी ने स्व. योगराज पासी के निधन को समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। सीएम धामी ने प्रमुख सामाजिक कार्याकर्ता स्व. भारत भूषण विद्यार्थी व भाजयुमो के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा की दादी के निधन पर उनके आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दारूण दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

Leave a Reply