उत्तराखण्ड कोटद्वार ज़रा हटके

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष गौरव रावत कांग्रेस में हुए शामिल……..

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे गौरव रावत ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी के आवास में महानगर कांग्रेस कमेटी,कोटद्वार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्हें विधिवत कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई गई। पूर्व कैबिनेट मंत्री  सुरेन्द्र सिंह नेगी  एवं महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर गौरव रावत का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री  सुरेन्द्र सिंह नेगी ने  कहा कि निश्चित ही गौरव रावत के पार्टी ज्वाइन करने पर कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी और वो उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  महिलाओं के लिए आपत्तिजनक शब्द कहने पर एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने पर गौरव रावत ने कहा कि वो सुरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व और पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं, कहा कि वे पूरे तन मन से पार्टी और जनता की सेवा करेंगे और वर्तमान की भाजपा सरकार की कुनीतियों के खिलाफ़ आवाज उठाते रहेगें। इस मौके पर महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के अध्यक्ष  संजय मित्तल,भीम सिंह नेगी,अनिल नेगी, पूर्व सैनिक हरि सिंह ,पूर्व प्रधान दामोदर रावत , गणेश नेगी,रूपेंद्र सिंह नेगी,राकेश आर्य, प्रदीप रावत ,महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय रावत ,

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- पत्नी और नवजात की मौत के सदमे में जहर खाकर दे दी जान, शोक में डूबा परिवार.....

 

समर सिंह नेगी ,हिम्मत सिंह नेगी, कमल किशोर बिष्ट, राजेंद्र सिंह गोसाई, चंद्र मोहन सिंह रावत  ,विजय माहेश्वर ,धीरेंद्र सिंह रावत ,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु बौखंडी, छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष हिमांशु घिल्डियाल , सूरभान सिंह नेगी,विनोद सिंह नेगी, सुदर्शन रावत ,सुनील सेमवाल,राकेश शर्मा  ,राकेश आर्य,मनीष चातुरी, धर्मेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह नेगी, कुलवंत सिंह, और तमाम कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply