पूर्व मंत्री यशपाल आर्य सहित 24 पर कानूनी शिकंजा, बाजपुर कोतवाली में दर्ज हुई रिपोर्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

बाजपुर में यशपाल आर्य के काफिले पर हमले का प्रकारण

दुसरे पक्ष का आरोप घटना सुनियोजित षड्यंत्र का हिस्सा                                                     

रुद्रपुर- (एम सलीम खान) एक दौर वह था जब पुलिस के आला अधिकारी पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को सलाम ठोकते थे। आज उनके ही खिलाफ उनकी विधानसभा क्षेत्र में बाजपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य के काफिले पर हमले के मामले में नया मोड़ आ गया। बाजपुर कोतवाली पुलिस ने दूसरे पक्ष कुलविंदर सिंह किदा की ओर से यशपाल आर्य सहित 24 कार्यकर्ताओं के खिलाफ विभिन्न संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पूर्व मंत्री आर्य ने बाजपुर कोतवाली में कुलविंदर सिंह किदा सहित 13 अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वही किदा पक्ष से ग्राम भीकमपुर निवासी सुखमीत सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह अपने साथियों के साथ शमशान घाट बाजपुर के पास सड़क किनारे खड़े होकर पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के बाजपुर आगमन का शांतिपूर्ण विरोध कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि तभी नया गांव कोतवाली स्वार रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी हरमिंदर सिंह ढिललन ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य हरमिदर सिंह ढिल्लन केलाखेड़ा पूर्व चेयरमैन हामिद अली, डीके जोशी, जगप्रीत सिंह, राजकुमार, मुकुंद शुक्ला, नवदीप कांग, रजत भंडारी, बहादुर भंडारी, रेशम सिंह, जगदीप सिंह उर्फ जलझूलनी, तनवीर खान गुड्डू, प्रेम सिंह यादव, डॉ गुरमीत सिंह, अखिल भंडारी, संदीप बोरा, आशीष भट्ट, बलवीर सिंह कालू, हरदीप परमार, नितिन बिष्ट, सूरज यादव, रविंदर चोपड़ा उर्फ बिल्लू आदि ने सुखमीत और उसके समर्थकों को घेर कर लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। आरोप लगाया कि तलवार से हमला कर सुखमीत की पगड़ी जबरन उतार कर फेंक कर सिख धर्म की बेअदबी की। इस दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। शोर मचाने पर पहुंचे विक्की शरण, जसविंदर सिंह, सुरजन सिंह, रंजीत सिंह आदि लोगों ने बमुश्किल बचाया। आरोप लगाया कि यह पूरी घटना यशपाल आर्य संजीव आर्य और हरमिंदर सिंह ढिललन द्वारा रचित पूर्व सुनियोजित षड्यंत्र का हिस्सा है।

कांग्रेसियों ने किया सीएम आवास कूच देहरादून-

यशपाल आर्य के काफिले पर हमले के मामले में कांग्रेसियों ने रविवार को नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में सीएम आवास की तरफ कूच किया लेकिन पुलिस बल ने उन्हें हाथीबड़कला मे बेरिकेटिंग लगाकर रोक लिया। इससे नाराज प्रदर्शनकारी सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि यह कृत्य सरकार के संरक्षण में किया गया है। प्रदेश प्रभारी नरेंद्र यादव ने कहा कि यशपाल आर्य ने जब से कांग्रेश ज्वाइन की है तब से भाजपा उन पर दबाव बना रही थी। दबाव में ना आने पर इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पूर्व विधायक राजकुमार महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत रावत विनोद धस्माना शबाना परवीन आदि मौजूद थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!