उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

नवंबर विदा होते ही बदलेगा मौसम का मिजाज, कोहरे के साथ बढ़ेगी सूखी ठंड

देहरादून – नवंबर का महीना समाप्ति की ओर है, लेकिन प्रदेश में अब तक कड़ाके की ठंड का असर देखने को नहीं मिला है। सुबह और शाम हल्की सर्दी महसूस हो रही है, जबकि दिन में धूप के कारण तापमान सामान्य बना हुआ है। हालांकि, अब मौसम के मिजाज में बदलाव के संकेत हैं। प्रदेश में सूखी ठंड का असर बढ़ने के साथ मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रह सकता है। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। मौसम शुष्क रहने के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच सूखी ठंड का प्रभाव बना रहेगा।

Advertisement

मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों के साथ हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरा छाने की संभावना जताई है। मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरे के कारण दृश्यता प्रभावित हो सकती है, जबकि पहाड़ी इलाकों में भी कोहरे और ठंड का असर महसूस किया जा सकता है।

विशेषकर सुबह और देर रात के समय ठंड बढ़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों को बदलते मौसम के प्रति सतर्क रहने और ठंड से बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।