उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन में कल कालाढूंगी पहुंचेंगे मुख्यमंत्री धामी

कालाढूंगी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार, 15 नवंबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर कालाढूंगी पहुंचेंगे। इस दौरान वह राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री धामी सुबह 9:30 बजे लोहियाहेड हेलीपैड से प्रस्थान कर 9:45 बजे राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज हेलीपैड, कालाढूंगी पहुंचेंगे। यहां से वह सुबह 10 बजे राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पहुंचकर नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सम्मेलन में प्रतिभाग करने के बाद मुख्यमंत्री सुबह 11:20 बजे राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज हेलीपैड के लिए रवाना होंगे तथा 11:25 बजे वहां पहुंचकर अगले गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।