उमरहा जायरीनों का जत्था मक्का मुकर्रमा पहुंचा, मुकद्दस सफर को लेकर दिखा खासा उत्साह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

मक्का मुकर्रमा। उमरहा की अदायगी के लिए सऊदी अरब पहुंचे जायरीनों का जत्था पवित्र शहर मक्का मुकर्रमा पहुंच गया। मक्का मुकर्रमा की मुकद्दस सरजमीं पर पहुंचते ही जायरीनों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। पवित्र नगरी पहुंचकर जायरीनों ने अल्लाह का शुक्र अदा किया और उमरहा की अदायगी की तैयारियों में जुट गए।

मक्का मुकर्रमा पहुंचने के बाद जायरीनों ने पवित्र काबा की जियारत की तथा अपने देश, प्रदेश, परिवारों और पूरी दुनिया में अमन-चैन, खुशहाली और सलामती के लिए दुआएं कीं। जायरीनों ने कहा कि मक्का मुकर्रमा की पवित्र धरती पर पहुंचना उनके लिए बेहद भावुक और यादगार पल है। उमरहा की अदायगी को लेकर सभी जायरीनों में खासा उत्साह बना हुआ है।

जायरीनों ने कहा कि मक्का मुकर्रमा और मदीना मुनव्वरा जैसे मुकद्दस स्थानों की जियारत उनके लिए जिंदगी का बेहद खास और रूहानी अनुभव है। पवित्र स्थलों पर इबादत करने और दुआ मांगने से उन्हें दिली सुकून मिल रहा है।

आयशा टूर एंड ट्रेवल्स की ओर से उमरहा जायरीनों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यात्रा के दौरान आवास, आवागमन, जियारत और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ जायरीनों को हर स्तर पर मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि उन्हें उमरहा की अदायगी के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

आयशा टूर एंड ट्रेवल्स के कारी मोहम्मद मुज्तबा ने कहा कि, “हमारी कोशिश हमेशा यही रहती है कि उमरहा जायरीनों के लिए मक्का मुकर्रमा और मदीना मुनव्वरा में बेहतर से बेहतर इंतजाम किए जाएं। जायरीनों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराना और उनके मुकद्दस सफर को आसान, सुविधाजनक और यादगार बनाना हमारा काम है। यात्रियों की सहूलियत और संतुष्टि हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है।”

उन्होंने कहा कि उमरहा के दौरान जायरीनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्थाओं पर लगातार ध्यान दिया जाता है। जायरीनों ने भी यात्रा के बेहतर प्रबंधन और सुविधाओं के लिए आयशा टूर एंड ट्रेवल्स का आभार जताया।

मक्का मुकर्रमा पहुंचने के बाद जायरीन इबादत और दुआ में मशगूल नजर आए। सभी ने अल्लाह से अपने परिवारों, समाज, देश और पूरी दुनिया में अमन-चैन एवं खुशहाली की दुआ की।

आयशा टूर एंड ट्रेवल्स

पता: रुड़की, कलियर शरीफ, उत्तराखंड
कारी मोहम्मद मुज्तबा: 9027253506
मोहम्मद मुर्तजा (सऊदी अरब): 00966502428286

आयशा टूर एंड ट्रेवल्स — उमरहा जायरीनों के मुकद्दस सफर को आसान, सुविधाजनक और यादगार बनाने के लिए बेहतर इंतजाम के साथ समर्पित।

और पढ़ें

error: Content is protected !!