ऑपरेशन प्रहार के तहत जसपुर पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

जसपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत फरार अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली जसपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रभारी निरीक्षक राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गैर जमानती वारंट में वांछित चल रहे आरोपी अमरजीत सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी बिन्दुखेड़ा, कोतवाली रुद्रपुर, जनपद उधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। वारंट के अनुपालन में पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना एवं सघन प्रयासों के बाद आरोपी को रुद्रपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों और फरार वारंटियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा कानून से बचने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक ललित दिगारी एवं कांस्टेबल कुलदीप सिंह शामिल रहे, जिनकी सक्रियता से पुलिस को यह सफलता प्राप्त हुई।

और पढ़ें

error: Content is protected !!