Breaking News

कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण बारिश से हुए नुकसान पर मंत्री कैड़ा सख्त, आपदा मद से क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग, नहर और पेयजल लाइनें दुरुस्त करने के निर्देश

‘ऑपरेशन लगाम’ में तेज रफ्तार चालकों पर पुलिस का शिकंजा, कई वाहन सीज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से नैनीताल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन लगाम” के तहत सघन अभियान जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में थाना पुलिस, यातायात पुलिस और सीपीयू द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों के पर्यवेक्षण में चलाए गए अभियान के दौरान रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की गई। इस दौरान 53 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 10 वाहन सीज किए गए। एक ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी की गई।

ओवरस्पीड वाहनों के खिलाफ अभियान के तहत 4 चालान किए गए और 2 वाहन सीज किए गए। वहीं रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई करते हुए 12 चालान किए गए तथा एक वाहन सीज किया गया।

पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में संयोजन शुल्क भी वसूला गया।

नैनीताल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा सड़क सुरक्षा मानकों का अनुपालन कर स्वयं और अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!