Breaking News

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण बारिश से हुए नुकसान पर मंत्री कैड़ा सख्त, आपदा मद से क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग, नहर और पेयजल लाइनें दुरुस्त करने के निर्देश अनुज कांत अग्रवाल के नाम रहा सावन किंग-2026 का खिताब, लायंस क्लब के समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस सख्त, हल्द्वानी में स्कूली वाहनों का सघन चेकिंग अभियान; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई मंडी बोर्ड की योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने पर जोर, गणेश जोशी बोले- किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में न हो देरी मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना…

सांसद अजय भट्ट के जन्मदिवस पर लालकुआं में भव्य आयोजन, धार्मिक रंग में रंगा क्षेत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं – नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट का जन्मदिवस लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर माँ अवंतिका शक्तिपीठ, लालकुआं में भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन सांसद प्रतिनिधि एवं मंदिर अध्यक्ष लक्ष्मण खाती के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान हवन-पूजन, पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, वृक्षारोपण, मिष्ठान वितरण तथा प्रसाद वितरण जैसे विविध धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन किए गए। उपस्थित श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों ने भगवान से सांसद अजय भट्ट के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं शतायु होने की कामना की।

कार्यक्रम में लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके अलावा संजीव शर्मा, संजय अरोड़ा, नारायण बिष्ट, धन सिंह बिष्ट, पवन चौहान, मोहित म्यान, गोपाल जोशी,

पंडित चंद्रशेखर जोशी, हरीश नैनवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह, बॉबी संभल, राजकुमार सेतिया, सभासद भुवन पांडे, हेमंत पांडे, मीरा बोरा, राखी जोशी, चंद्रकला खाती, निशा बिष्ट, दीपा खाती, रौनक कंनवाल सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया और सभी उपस्थित लोगों ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं विकास के लिए सामूहिक प्रार्थना की।

और पढ़ें

error: Content is protected !!