रुद्रपुर। माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रदेश में “जीरो टॉलरेंस” नीति को सख्ती से लागू करते हुए राज्य कर विभाग ने रुद्रपुर क्षेत्र में एक व्यापक और गोपनीय अभियान चलाया।
इस अभियान के तहत दिल्ली से रुद्रपुर और हल्द्वानी तक माल परिवहन करने वाले संदिग्ध वाहनों पर विशेष नजर रखी गई। जैसे ही ये वाहन उत्तराखंड सीमा में प्रवेश करते, उन्हें तत्काल पकड़कर जांच की गई।


अभियान को वि.अनु.शा. एवं प्रवर्तन, राज्य कर रुद्रपुर तथा किच्छा सचल दल इकाई की संयुक्त टीम द्वारा अंजाम दिया गया। टीमों ने समन्वित कार्रवाई करते हुए कई वाहनों की गहन जांच की और माल का भौतिक सत्यापन किया।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इस तरह की सख्त कार्रवाई का उद्देश्य टैक्स चोरी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। लगातार चल रही इस कार्रवाई से व्यापारियों में भी स्पष्ट संदेश गया है कि नियमों के उल्लंघन पर अब किसी भी स्तर पर ढील नहीं दी जाएगी।
विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि आने वाले समय में ऐसे अभियान और तेज किए जाएंगे तथा संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी।

Skip to content










