Breaking News

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, अगले तीन दिन बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक बारिश, ओलावृष्टि और तेज झोंकेदार हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। पिथौरागढ़ और बागेश्वर समेत लगभग सभी जिलों में बिजली चमकने और मौसम के अचानक बिगड़ने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं बर्फबारी की भी संभावना बनी हुई है। बदलते मौसम के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

सोमवार को देहरादून में सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस की गई, जबकि दिन में धूप खिली रही। देहरादून का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मुक्तेश्वर में तापमान में गिरावट देखने को मिली, जहां अधिकतम तापमान 14.1 और न्यूनतम 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम के इस बदलाव का असर खेती पर भी पड़ सकता है। इन दिनों खेतों में गेहूं की कटाई का काम चल रहा है। ऐसे में बारिश और ओलावृष्टि से फसल को नुकसान होने की आशंका है। साथ ही साग-सब्जियों पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

और पढ़ें

error: Content is protected !!