Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

नैनीताल: चेकिंग अभियान में 202 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार……..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

(नैनीताल)- नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खनस्यूं पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान दो युवकों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर स्कूटी को भी सीज कर दिया है। थानाध्यक्ष विजय पाल सिंह ने बताया कि सिमलिया बैंड से करीब एक किलोमीटर आगे खनस्यूं-हल्द्वानी मोटर मार्ग पर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान दीपक थुवाल निवासी हैड़ाखान और हर्षित रावत निवासी तल्ला कृष्णापुर, तल्लीताल के पास से कुल 202 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी को भी सीज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!