ललतारों पुल से सिडकुल तक चला चमाचम सड़क अभियान….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वारतीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ, स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपदभर में ‘चमाचम सड़क सफाई अभियान’ चलाया जा रहा है। यह विशेष अभियान 21 फरवरी 2026 से 3 मार्च 2026 तक व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “साफ स्वच्छ हो हरिद्वार अपना” संकल्प को साकार करने के लिए इस अभियान के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में “मेरा घर, मेरी सड़क” थीम पर विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

नोडल अधिकारी नियुक्त, जमीनी स्तर पर मॉनिटरिंग

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारी नामित किए हैं। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्वयं धरातल पर निरीक्षण कर अभियान को सफल बनाएं।

शहर से लेकर गांव तक सफाई

नगर निगम हरिद्वार की टीम ने ललतारों पुल के पास सफाई अभियान चलाया, जबकि नगर निगम रुड़की, नगर पंचायत झबरेड़ा, नगर पंचायत सुल्तानपुर और नगर पालिका मंगलौर ने अपने-अपने क्षेत्रों की मुख्य सड़कों और आसपास के इलाकों में सफाई कार्य किया।

बीएचईएल क्षेत्र में सेक्टर-4 चौराहे से सेक्टर-6 स्थित डिस्पेंसरी तक सड़क और आसपास के क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सिडकुल क्षेत्र में भी औद्योगिक क्षेत्रों की सफाई कराई गई।

विकासखंड रुड़की और खानपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में भी चमाचम सड़क सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

जनसहयोग की अपील

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अभियान में सक्रिय भागीदारी करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनता के सामूहिक प्रयास से ही हरिद्वार को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है। यह अभियान स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्वच्छ और स्वस्थ समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!