Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

उत्तराखंड पुलिस को मजबूती, 46 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी…. 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – गणतंत्र दिवस से पहले उत्तराखंड पुलिस के जवानों को बड़ी सौगात मिली है। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड ने 46 अपर उपनिरीक्षक (सशस्त्र पुलिस) एवं अपर गुल्मनायक पीएसी/आईआरबी को पदोन्नत करते हुए गुल्मनायक पीएसी/आईआरबी के पद पर नियुक्त किया है। इस फैसले से पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल है।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह पदोन्नति लंबे समय से प्रतीक्षित थी, जिससे पदोन्नत कार्मिकों के मनोबल में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। सभी पदोन्नत जवान प्रदेश के विभिन्न जिलों, पीएसी वाहिनियों और आईआरबी इकाइयों में सेवाएं दे चुके हैं और अपने कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन व कार्यकुशलता से विभाग में विशिष्ट पहचान बनाई है।

प्रदेशभर से चयनित हुए जवान

पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर सहित कई जिलों के कार्मिक शामिल हैं। इसके साथ ही आईआरबी द्वितीय देहरादून, 31वीं, 40वीं और 46वीं पीएसी जैसी प्रमुख इकाइयों से भी जवानों को पदोन्नति दी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह पदोन्नति विभागीय नियमों और वरिष्ठता के आधार पर की गई है। इससे न केवल पुलिस बल का मनोबल बढ़ेगा बल्कि नेतृत्व क्षमता और कार्यकुशलता को भी नई मजबूती मिलेगी।

जवानों में खुशी का माहौल

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिली इस सौगात को जवानों ने सम्मान और प्रेरणा का प्रतीक बताया है। पदोन्नति से पुलिस बल में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है और इससे प्रदेश की कानून व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!