Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

सितारगंज में मातम: लेह-लद्दाख में तैनात आईटीबीपी जवान की सड़क हादसे में मौत….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

सितारगंज – सितारगंज नगर के खटीमा रोड पर ग्राम बघौरा के पास शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में आईटीबीपी के जवान की मौत हो गई, जबकि उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आईटीबीपी जवान त्रिलोक कुमार पुत्र ओमप्रकाश, निवासी कैलाशपुरी सितारगंज, वर्तमान में लेह-लद्दाख में तैनात थे और इन दिनों छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे। शुक्रवार शाम वह अपने पिता ओमप्रकाश के साथ बाइक से किसी निजी कार्य से निकले थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि जवान त्रिलोक कुमार उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके पिता भी बुरी तरह चोटिल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों की मदद से दोनों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सितारगंज पहुंचाया गया।

सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. रोहन ने बताया कि शाम करीब सात बजे त्रिलोक कुमार और उनके पिता को अस्पताल लाया गया था। जांच के बाद त्रिलोक कुमार को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उनके पिता की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें उच्च उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

आईटीबीपी जवान की मौत की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और हर आंख नम है। वहीं घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और खटीमा मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसों, भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाह संचालन को लेकर गहरा आक्रोश जताया।

ग्रामीणों ने प्रशासन से डंपर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और खटीमा रोड पर सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

और पढ़ें

error: Content is protected !!