Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

हरिद्वार में रफ्तार का कहर: स्कूटी सवार युवक-युवती को कंटेनर ने कुचला….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वारहरिद्वार जनपद से एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर तिरछे पुल के पास एक अनियंत्रित कंटेनर ने स्कूटी सवार युवक-युवती को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन समेत फरार हो गया।

मृतकों की पहचान कनखल निवासी अक्षत और श्रद्धा जोशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों एक कॉलेज के छात्र-छात्रा थे और स्कूटी से श्यामपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े और कंटेनर की चपेट में आ गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। हादसे के बाद निर्माणाधीन हाईवे पर भीषण जाम लग गया। सिंगल लेन होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद नियंत्रित कराया।

थानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फरार कंटेनर और उसके चालक की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!