Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

कार में जलती अंगीठी बनी मौत की वजह……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नोएडा से नैनीताल आए टैक्सी चालक की दम घुटने से मौत

नैनीताल- नैनीताल में एक दर्दनाक हादसे में नोएडा से पर्यटकों को लेकर आए टैक्सी चालक की जान चली गई। ठंड से बचने के लिए कार के भीतर कोयले की अंगीठी जलाकर सोना उसके लिए जानलेवा साबित हुआ।

मृतक की पहचान मनीष गंधार के रूप में हुई है, जो शनिवार को टैक्सी वाहन संख्या यूपी16-जेटी-8565 से नोएडा से पर्यटकों को नैनीताल लेकर पहुंचा था। पर्यटकों को छोड़ने के बाद उसने रात करीब नौ बजे सूखाताल पार्किंग में वाहन खड़ा किया और ठंड से बचने के लिए गाड़ी के अंदर अंगीठी जलाकर कंबल ओढ़कर सो गया।

सुबह नहीं उठा चालक, मचा हड़कंप

रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक भी जब चालक नहीं उठा तो पार्किंग कर्मियों को शक हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर तक वाहन को हिलाने-डुलाने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो पुलिस ने शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकाला। उसे तत्काल बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अंगीठी की गैस से दम घुटने की आशंका

कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि चालक के मुंह से झाग निकल रहा था। प्रथम दृष्टया मामला अंगीठी से निकलने वाली गैस से दम घुटने का प्रतीत हो रहा है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!