Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

हाईवे पर थार से खतरनाक स्टंट पड़ा भारी, SSP नैनीताल की सख्ती—चालक हिरासत में, वाहन सीज, लाइसेंस निरस्त……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी–नैनीताल हाईवे पर थार वाहन से खतरनाक स्टंट कर आम जनता की जान जोखिम में डालने का मामला सामने आने के बाद डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लिया। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में वाहन चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से स्टंट करता नजर आया, जिससे सड़क सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हुआ।

SSP के निर्देश पर कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन संख्या UK06BC7200 (थार) के चालक ब्रह्मजोत सिंह पुत्र सुशांत सिंह, निवासी उदयपुर दौलतपुर, हल्द्वानी की पहचान की। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम ने दिनांक 20.12.2025 को चालक को हिरासत में लिया, खतरनाक व उतावलेपन से वाहन चलाने पर वाहन को सीज किया गया तथा ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही भी अमल में लाई गई।

SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि स्टंटबाजी, हुड़दंग, अराजकता और कानून तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सार्वजनिक मार्गों पर आम नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई जारी रहेगी।

नैनीताल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित वाहन चलाएं और किसी भी प्रकार की स्टंटबाजी से दूर रहें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर पुलिस की कड़ी निगरानी लगातार बनी हुई है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!