Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

हरिद्वार में शुरू हुआ शांतिकुंज का शताब्दी पर्व राज्यपाल गुरमीत सिंह बने भूमि पूजन के साक्षी….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार – गायत्री परिवार के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में शताब्दी समारोह का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। इस पावन अवसर पर आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम के प्रथम चरण के रूप में वसुधा वंदन समारोह का आयोजन हरिद्वार स्थित बैरागी कैंप परिसर में किया गया। भूमि पूजन के साथ ही शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की औपचारिक शुरुआत की गई। इस दौरान पूरा वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार और गायत्री महामंत्र की गूंज से पवित्र हो उठा।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने इस अवसर पर कहा कि गायत्री तीर्थ शांतिकुंज ने पिछले 100 वर्षों में समाज सेवा, आध्यात्मिक उत्थान और मानवीय एकता के क्षेत्र में जो कार्य किए हैं, वे पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि शांतिकुंज का यह शताब्दी पर्व संस्कार, समर्पण और सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का प्रतीक है।

शताब्दी समारोह के दौरान आने वाले महीनों में सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु और गायत्री परिवार के कार्यकर्ता भाग लेंगे।

कार्यक्रम में शांतिकुंज के वरिष्ठ प्रतिनिधियों, साधक-साधिकाओं और श्रद्धालुओं ने “वसुधैव कुटुम्बकम्” के मंत्र को साकार करते हुए पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और वैश्विक शांति के संकल्प लिए।

और पढ़ें

error: Content is protected !!