Breaking News

रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण बारिश से हुए नुकसान पर मंत्री कैड़ा सख्त, आपदा मद से क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग, नहर और पेयजल लाइनें दुरुस्त करने के निर्देश अनुज कांत अग्रवाल के नाम रहा सावन किंग-2026 का खिताब, लायंस क्लब के समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस सख्त, हल्द्वानी में स्कूली वाहनों का सघन चेकिंग अभियान; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

उत्तराखंड सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली पर दिया बड़ा तोहफा….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की धामी सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली से पहले बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार रात 3% महंगाई भत्ते (DA) की बढ़ोतरी को मंजूरी दी, जिससे करीब 1.5 लाख सरकारी कर्मचारी और 80 हजार पेंशनर्स लाभान्वित होंगे। यह बढ़ोतरी 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी होगी और अक्टूबर की सैलरी व पेंशन में शामिल की जाएगी।

इस फैसले में स्थानीय निकायों (जैसे नगर निगम, नगर पालिका) और राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों (PSU) के कर्मचारी भी शामिल हैं। डीए बढ़ने से कर्मचारियों की तनख्वाह और पेंशन दोनों में बढ़ोतरी होगी।

सरकार के इस निर्णय से कर्मचारियों और पेंशनरों में खुशी की लहर दौड़ गई है। कर्मचारी संगठनों ने इसे “लंबे इंतजार के बाद मिला न्याय” बताया है। पेंशनभोगियों के अनुसार यह वृद्धि उनके बढ़ते खर्च, खासकर रसोई गैस और जरूरी सामानों की कीमतों के बीच बड़ी राहत है।

हालांकि, इस बढ़ोतरी से राज्य सरकार पर लगभग 200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आएगा। केंद्र सरकार ने भी जुलाई 2025 में अपने कर्मचारियों के DA में 3% की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद यह कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सभी कर्मचारियों और पेंशनरों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!