Breaking News

राजस्व उपनिरीक्षक दौलत सिंह की मृत्यु पर होगी मजिस्ट्रियल जांच….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – तहसील बाजपुर में तैनात राजस्व उपनिरीक्षक दौलत सिंह की मृत्यु की घटना पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने संज्ञान लिया है। जिलाधिकारी ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के लिए उपजिलाधिकारी काशीपुर अभय प्रताप सिंह को नामित किया है।

जानकारी के अनुसार राजस्व उपनिरीक्षक दौलत सिंह, मूल निवासी तालबपुर (तहसील जसपुर), वर्तमान में काशीपुर स्थित प्रकाश सिटी के मकान नंबर एफ-7 में किराए पर रह रहे थे। उनकी मृत्यु की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा भरने की कार्यवाही की और राजकीय चिकित्सालय काशीपुर में पोस्टमार्टम कराया।

जिलाधिकारी ने कहा कि मृत्यु के स्पष्ट कारणों की जानकारी के लिए मजिस्ट्रियल जांच आवश्यक है। उन्होंने उपजिलाधिकारी काशीपुर को शीघ्र जांच पूरी कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!