Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

मानवता की मिसाल बनी नैनीताल पुलिस, दिव्यांग श्रद्धालु की मदद कर दिल जीता….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – पुलिस न केवल सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद है, बल्कि हर मोर्चे पर सेवा और मदद के लिए भी तत्पर दिखाई दे रही है। नीम करौली बाबा के कैंची धाम में श्रद्धालुओं की लगातार भीड़ उमड़ रही है, जहां नैनीताल पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। इसी क्रम में एक सराहनीय उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब एक दिव्यांग श्रद्धालु अपने परिजनों के साथ बाबा के दर्शन हेतु मंदिर पहुंचे।

मौके पर तैनात क्षेत्राधिकारी भवाली प्रमोद शाह ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए दिव्यांग श्रद्धालु को सीढ़ियों में सहारा देकर दर्शन कराए। यह मानवीय पहल देख श्रद्धालु और उनके परिजनों ने गहरी भावुकता के साथ पुलिस की सराहना की। नैनीताल पुलिस की यह पहल दर्शाती है कि वह केवल कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी नहीं निभा रही, बल्कि जरूरतमंदों की मदद कर एक सच्ची जनसेवक की भूमिका भी निभा रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!